हिंदी सिनेमा के मशहूर एक्टर रणधीर कपूर और एक्ट्रेस बबीता ने साल 1971 में एक दूसरे से शादी की थी। दोनों की मुलाकात राज कपूर की फिल्म ‘संगम’ के सेट पर हुई थी। एक साथ काम करते वक्त दोनों को प्यार हो गया था और दो साल तक डेट करने के बाद रणधीर कपूर ने ये माना था की वो बबीता के साथ टाइम पास कर रहे थे। फिर उनके पिता राज कपूर के कारण उन्हें बबीता से शादी करनी पड़ी थी।

राज कपूर ये बात जानते थे कि उनके बेटे रणधीर और बबीता एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अपने पुराने इंटरव्यू में रणधीर ने बताया था कि उनके पिता को बबीता के साथ उनके रिश्ते के बारे में पता चल गया था और फिर सारी जिम्मेदारी उन्होंने अपने हाथ में ले ली।

रणधीर कपूर ने कहा था, “मैं टाइमपास किए जा रहा था और वो ऐसे थे कि शादी वादी करने का इरादा है या नहीं?” कपिल शर्मा के शो में भी रणधीर ने इस किस्से के बारे में बताया था। उन्होंने बताया कि राज कपूर ने उनसे कहा था, “वो बूढ़ी हो जाएगी तो शादी करेगा उससे?” रणधीर ने बताया था कि उन्होंने बबीता को कभी शादी के लिए प्रपोज नहीं किया था, बल्कि उनके परिवार ने किया था।

राज कपूर के कारण बबीता ने छोड़ा था फिल्मी करियर

बता दें कि राज कपूर चाहते थे कि बबीता अपना करियर खत्म कर दें, क्योंकि कपूर परिवार की महिलाएं फिल्मों में काम नहीं करती थीं। बबीता यंग स्टार थीं और उन्होंने तब तक केवल 19 फिल्मों में ही काम किया था। मगर रणधीर के प्यार के खातिर उन्होंने एक्टिंग करियर छोड़ने का फैसला लिया।

रणधीर कपूर और बबीता ने 12 मई 1971 को एक दूसरे से सगाई की थी और 6 नवंबर 1971 में पंजाबी रीति रिवाज से उनकी शादी हुई थी। इनकी शादी में सिनेमा जगत के दिग्गज कलाकार शामिल हुए थे। धर्मेंद्र, देव आनंद, अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, रेखा और राजेंद्र कुमार इनकी शादी में शामिल हुए थे।

रणधीर और बबीता करीना और करिश्मा कपूर के माता-पिता बने। रणधीर कपूर 1988 में अपने माता-पिता के साथ रहने के लिए लौट आए, मगर बबीता के साथ उन्होंने कभी तलाक नहीं लिया। उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में कहा था, “उसे पता चला कि मैं एक खराब आदमी था जो बहुत शराब पीता था और देर से घर आता था, जो उसे पसंद नहीं था। और मैं उस तरह नहीं जीना चाहता था जैसा वो चाहती थी, और वो मुझे वैसे स्वीकार नहीं कर सकती थी जैसे मैं हूं, हालांकि ये एक लव मैरिज थी, तो ये ठीक है। हमारे पास देखभाल करने के लिए दो प्यारे बच्चे थे। उन्होंने उन्हें बेहतरीन तरीके से पाला…” पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…