Randhir Kapoor Birthday: बॉलीवुड की ‘फर्स्ट फैमिली’ यानी कपूर खानदान ने हिंदी सिनेमा को एक से एक कलाकार दिए हैं। इनमें से एक हैं रणधीर कपूर। आज रणधीर कपूर का जन्मदिन है। इंडस्ट्री में कपूर खानदान के हर चिराग ने एक-एक कर सिनेमा में अपना योगदान दिया। पृथ्वी राज कपूर, राजकपूर के बाद रणधीर कपूर, शम्मी कपूर, शशि कपूर और इस जनरेशन में रणबीर कपूर, करिश्मा और करीना ने भी खूब नाम कमाया। लेकिन पहले कपूर खानदान की लड़कियां बॉलीवुड में कदम नहीं रखती थीं। लड़कियों का फिल्मों में काम करना ठीक नहीं माना जाता था। ऐसे में जब रणधीर कपूर ने अपने घर में एक्ट्रेस बबीता संग अपने प्यार का खुलासा किया था, तब रणधीर के घरवाले उनपर काफी भड़क गए थे।

फिल्म ‘कल आज और कल’ से रणधीर ने साल 1971 में बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में रणधीर के अपोजिट बबीता थी। पहली फिल्म में काम करने के बाद से ही रणधीर बबीता से प्यार कर बैठे थे। यह फिल्म जबरदस्त हिट साबित हुई थी। वहीं बबीता और रणधीर की जोड़ी को फिल्म में काफी पसंद किया गया था। अब रणधीर का दिल बबीता के पास था। ऐसे में जब रणधीर ने अपने घर में बबीता से शादी की बात की तो घरवालों ने इसके लिए सीधे तौर पर मना कर दिया। इसकी वजह यही थी कि कपूर खानदान की कोई महिला एक्टिंग नहीं करती थी।

तभी रणधीर बबीता से शादी की बात पर अड़ गए। बबीता ने रणधीर को अपने पिता से शादी के लिए मनवाने के लिए कहा था। ऐसे में रणधीर ने जब फिर से अपने घर में बबीता के लिए पूछा तो घरवालों ने रणधीर के आगे एक शर्त रख दी। शर्त थी कि शादी के बाद बबीता फिल्मों में काम नहीं करेंगीं। इसके बाद साल 1971 में ही बबीता और रणधीर कपूर ने शादी कर ली। शादी के बाद रणधीर और बबीता अलग रहने लगे। बबीता-रणधीर के घर 1974 में करिश्मा और 1980 में करीना का जन्म हुआ।

करीना इस खानदान की पहली ऐसी बेटी बनीं जिन्होंने अपना फिल्मी करियर बनाया। ऐसे में रणधीर और बबीता के रिश्ते खराब होने लगे। 1988 में बबीता अपनी दोनों बेटियों के साथ रणधीर से अलग हो गईं। करिश्मा के बाद करीना का भी रुझान सिनेमा की तरफ होने लगा। इस बीच बबीता ने अपनी बेटियों का करियर बॉलीवुड में सेट किया। साल 2007 में एक बार फिर से बबीता और रणधीर साथ आए।

हालांकि रणधीर बचपन में भी एक फिल्म में काम कर चुके थे। फिल्म ‘श्री 420’ से रणधीर ने चाइल्ड एक्टर के तौर पर काम किया था। फिल्म ‘कल आज और कल’ के बाद एक्टर ने 1972 में आई फिल्म ‘जीत’ में काम किया। इसके अलावा 1974 में ‘हमराही’,1972 ‘जवानी दीवानी’, 1975 ‘लफंगे’, 1975 में ‘पोंगा पंडित’ और 1976 में ‘भला मानुस’ जैसी फिल्में कीं।

और Entertainment News के लिए यहां क्लिक करें