साल 2023 में कई धमाकेदार फिल्में रिलीज हुई है, जिसमें संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी ‘एनिमल’ भी शामिल है। फिल्म में रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना सहित अनिल कपूर, तृप्ति डिमरी, शक्ति कपूर और बॉबी देओल सहित कई बेहतरीन कलाकार हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। फिल्म इतनी बड़ी हिट रही कि इसके कई कलाकारों को रातों-रात सफलता मिल गई। जैसे तृप्ति डिमरी जो रातों-रात नेशनल क्रश बन गईं।
वहीं बीती रात एनिमल की ग्रैंड सक्सेस पार्टी रखी गई, जहां फिल्म की पूरी स्टारकास्ट के अलावा बॉलीवुड के तमाम सितारों से शिरकत की। ‘एनिमल’ सक्सेस पार्टी की वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।
इन्हीं में से एक वीडियो रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना का भी है। जिसमें रणबीर कपूर ने भरी महफिल में कुछ ऐसा कर दिया है कि उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल ‘एनिमल’ सक्सेस पार्टी में रणबीर कपूर-रश्मिका मंदाना को किस करते देखा गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
रणबीर कपूर ने रश्मिका को किया किस
दरअसल एनिमल सक्सेस पार्टी में जैसे ही रश्मिका मंदाना ने एंट्री ली, तो वहां मौजूद रणबीर कपूर तुरंत उनके पास पहुंचे। पहले कोरियाई स्टाइल दिल दिखाया। फिर एक्ट्रेस को गले लगाते हुए, उनके गाल पर किस कर लिया। दोनों स्टार्स का ये मूमेंट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। रणबीर-रश्मिका के किस पर सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं।
यूजर्स की प्रतिक्रियाएं
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि ‘आलिया सब देख रही है।’ एक यूजर ने लिखा कि आलिया भट्ट के सामने ही दूसरी लड़कियों को किस कर रहा है। एक यूजर ने लिखा ‘रणबीर ने रश्मिका को किस क्यों किया?’ एक अन्य यूजर ने लिखा कि ‘अभी आलिया को देखकर तो मुंह बना रहा था।’ एक यूजर ने लिखा कि ‘सीधे किस रश्मिका को वाह।’ बता दें कि रश्मिका मंदाना जहां सिर्फ 27 साल की हैं तो वहीं रणबीर कपूर 41 साल के हो गए हैं। दोनों की एज में 14 साल की फर्क है।
पार्टी में नजर आए ये सितारे
बता दें कि एनिमल सक्सेस पार्टी में रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, तृप्ति डिमरी, अनिल कपूर, बॉबी देओल सहित पूरी कास्ट पहुंची। रणबीर ने अपनी मां नीतू कपूर और वाइफ आलिया और महेश भट्ट सहित बॉलावुड के तमाम सेलेब्स नजर आए।