Ranbir Kapoor On Facing Trolling For Animal: साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म ‘एनिमल’ उस साल की सबसे बड़ी हिट रही थी। फिल्म ने दुनिया भर में 900 करोड़ का बिजनेस किया था। रणबीर कपूर ने मूवी के लिए काफी प्रशंसा बटोरी थी। इसमें उनके साथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना भी थीं। रणबीर और रश्मिका के कुछ सीन्स को लेकर काफी विरोध भी हुआ था। महिला विरोधा और हिंसा को बढ़ावा देने वाली फिल्म बताया गया था। इन सबके पीछे रणबीर को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। इंडस्ट्री के लोग उनकी आलोचना करने लगे थे। ऐसे में अब लंबे समय के बाद एक्टर ने ट्रोलिंग पर अपना रिएक्शन दिया है। चलिए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कह है।

दरअसल, रणबीर कपूर ने हाल ही में पिता ऋषि कपूर संग रिश्तों और ‘एनिमल’ की ट्रोलिंग को लेकर एक इंटरव्यू में बात की है। उन्होंने फिल्म के विवादों और ट्रोलिंग को लेकर कहा कि फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर कहर बरपा दिया। उनका मानना है कि सोशल मीडिया वाले बात करने के लिए कोई ना कोई टॉपिक बात करने के लिए खोजते रहते हैं। एक्टर ने कहा कि इसे लोगों ने महिला विरोधी बता दिया। वो भूल गए कि इसे बनाने के पीछे लोगों को कितनी मेहनत लगी होगी। डायरेक्टर ने कबीर सिंह भी बनाई थी। इसे भी यही सब झेलना पड़ा। रणबीर ने कहा कि फिल्म को पहले से ही टैग मिल जाते हैं इसलिए लोगों के मन में ऐसे विचार बन जाते हैं।

लोगों से माफी मांग ली

इसके साथ ही रणबीर कपूर ने कहा कि उन्हें कई लोगों ने कहा कि उनको ये फिल्म नहीं करनी चाहिए थे। उनको इस टाइप की फिल्म में देखकर निराशा हुई। एक्टर ने कहा कि उनकी फिल्म जिन लोगों को पसंद नहीं आती है वो उन लोगों को सॉरी बोलकर निकल जाते हैं और कहते हैं कि अगली बार अच्छा करने की कोशिश करेंगे। वो ये भी कहते हैं कि ऐसा नहीं है कि वो उनकी बातों से सहमत हो गए। रणबीर का मानना है कि वो जीवन के उस फेज में आ गए हैं कि अब किसी से बहस नहीं करना चाहते हैं। अगर उनका काम किसी को नहीं पसंद आता है तो वो दुख व्यक्त करके चले जाते हैं।

कहानी सुन डर गए थे रणबीर

इतना ही नहीं, रणबीर कपूर ने आगे बताया कि उन्होंने ‘एनिमल’ की कहानी को क्यों चुना? उनका कहना था कि वो अपने करियर में हमेशा ऐसी फिल्में करना चाहते हैं जो समाज को एक संदेश देती हैं। वहीं, जब उन्होंने पहली बार ‘एनिमल’ की कहानी को सुना तो वो काफी डर गए थे। उन्हें लगा कि ये उनके कैरेक्टर के बिल्कुल विपरीत है। अपनी इसी इमेज के साथ उन्होंने एक्सपेरिमेंट करना चाहा और उन्होंने फिल्म के लिए हां बोल दिया।