Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर काफी शर्मीले किस्म की पर्सनालिटी हैं। लेकिन एक वीडियो में रणबीर सबके सामने कुछ ऐसा करते नजर आए जिसे देख उनके फैंस करते दिखे- ‘आए-हाए ये क्या कर रहे हो रणबीर’। इस वीडियो में रणबीर कपूर के साथ अनुष्का शर्मा भी दिखाई दे रही हैं। सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर खूब शेयर किए जा रहे इस वीडियो में रणबीर कपूर नाक में उंगली डालते दिख रहे हैं।
अनुष्का शर्मा भी इस वीडियो में बताती हैं कि वह रणबीर की इस आदत से परेशान हैं। इसके बाद रणबीर अपनी उंगली को अनुष्का के कपड़ों में लगाने की कोशिश करते दिखते हैं। यहां दोनों स्टार्स एक दूसरे से मस्ती करते नजर आते हैं।
वीडियो में अनुष्का कहती हैं- ‘रणबीर हमेशा, हर वक्त यही करता रहता है।’ तभी रणबीर मजाक में अनुष्का के कपड़ों को छूने लगते हैं। इस बीच अनुष्का कहती हैं- ‘ये क्या कर रहे हो ये मेरे भाड़े के कपड़े हैं।’
इस वीडियो में अनुष्का और रणबीर की गहरी दोस्ती दिखाई दे रही है। वहीं फैंस कह रहे हैं- ‘छी..छी.. क्या कर रहा है रणबीर। मैं खाना खा रही थी और अब मुझे उल्टी आ रही है।’ तो एक फैन बोलता- ‘रणबीर भाई क्या कर डाला सबके सामने।’ किसी ने कहा- ‘रणबीर ऐसा करता है लगता तो नहीं।’ तो किसी ने कहा- ‘मुझे नहीं पता था कि ये सब भी ऐसे ही हैं।’ देखें वीडियो:-
बता दें, ये वीडियो तब का है जब रणबीर और अनुष्का अपनी फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ के प्रमोशन के लिए निकले थे। ये वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी देखा जा रहा है।