कपूर परिवार और ऐश्वर्या राय के परिवार के बीच काफ़ी अच्छी दोस्ती रही है। जब रणबीर कपूर ने दसवीं पास किया था तब राज कपूर की पत्नी और उनकी दादी कृष्णा बेहद खुश हुईं थीं और उन्होंने घर पर एक बड़ी सी पार्टी रखी थी। पार्टी में ऐश्वर्या राय भी शामिल हुईं थीं। रणबीर कपूर ने ऐश्वर्या को बताया कि टेंथ में उन्हें 65.4 प्रतिशत मार्क्स मिले हैं। लेकिन रणबीर ने The Kapil Sharma Show पर ऐश्वर्या के सामने खुलासा किया था कि उन्हें 54.3 प्रतिशत मार्क्स ही मिले थे।

उनकी ये बात सुन ऐश्वर्या हैरान रह गईं थीं। ऐश्वर्या ने रणबीर के दसवीं पास होने की कहानी कुछ यूं बताई थी, ‘रणबीर ने दसवीं पास किया और हमें रिजल्ट्स मिले।’ उन्हें टोकते हुए रणबीर ने कहा कि मुझे 54.3 प्रतिशत मार्क्स मिले थे।

उनकी बातों पर हैरानी और नाराजगी जताते हुए ऐश्वर्या ने कहा, ‘उस वक्त से लेकर आज तक.. हमने साथ में ‘ऐ दिल है मुश्किल’ भी कर ली.. मैं इस परसेंटेज को नहीं जानती थी। इसने कहा था कि 65.4 पर्सेंट। उनकी दादी.. कृष्णा आंटी, इतनी उत्साहित थीं..मुझे बहुत बड़ी पार्टी देनी है, डिनर देना है सबको।’ ऐश्वर्या ने आगे बताया था, ‘सेलिब्रेशन चल रहा था और हम दोनों हंस रहे थे बगल में। ये कह रहा था कि इतने में ही इतना खुश हैं सब के सब।’

ऐश्वर्या और रणबीर ने जब फ़िल्म, ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में साथ काम किया तो लोगों ने दोनों की जोड़ी को काफ़ी पसंद किया। रणबीर ऐश्वर्या के अपोजिट पहली बार काम कर रहे थे तो वो काफी नर्वस थे, हालांकि इससे पहले वो ऐश्वर्या की फ़िल्म, ‘आ अब लौट चले’ में असिस्टेंट डायरेक्टर रह चुके थे। रणबीर तब महज़ 15 साल के थे।

फ़िल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ को लेकर रणबीर कपूर के एक बयान पर विवाद भी हो गया था जिसके बाद उन्हें सफाई देनी पड़ी थी। रणबीर कपूर ने एक रेडियो इंटरव्यू में कह दिया था कि मैंने कभी सोचा नहीं था ऐश्वर्या के साथ काम करने का मौका मिलेगा, इसलिए मैंने भी मौके पर चौका मार दिया।’

उनके इस बयान पर चर्चा होने लगी तब रणबीर ने सफाई में कहा था, ‘मेरे रेडियो इंटरव्यू को गलत तरीके से लिया गया। ऐश्वर्या राय एक बेहतरीन कलाकार हैं और हमारी फैमिली फ्रेंड भी हैं।’