Bollywood Ex Couples partner’s romanced: फिल्म इंडस्ट्री में जोड़ियां बनती बिगड़ती हैं। किसी के प्यार को अंजाम मिल जाता है तो कोई अलग होकर किसी और के साथ सेटल हो जाता है। वैसे एक्स के साथ रिश्ते मधुर हैं ऐसा बहुत कम ही सुनने के लिए मिलता है लेकिन कुछ एक्टर्स ऐसे हैं, जिनके बीच दोस्ती का रिश्ता बरकरार है। इसके साथ ही कई तो ऐसे भी हैं, जिनके पार्टनर ने उनके एक्स के साथ काम किया है और उनकी जोड़ियां भी पर्दे पर खूब हिट रही हैं। इस लिस्ट में बॉलीवुड के कई स्टार्स के नाम शामिल हैं, आइए जानते हैं…
रणवीर सिंह-आलिया भट्ट
इस लिस्ट की शुरुआत रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के साथ शुरू करते हैं। दोनों जल्द ही फिल्म ‘रॉकी रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आने वाले हैं। इसके जरिए वो दूसरी बार स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई देने वाले हैं। इससे पहले इन्हें साथ में ‘गली बॉय’ में देखा गया था। दिलचस्प बात ये है कि इनके पार्टनर एक-दूसरे के एक्स रहे हैं। दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर कभी एक-दूसरे को डेट कर चुके हैं। लेकिन इनके पार्टनर ने साथ काम किया और खूब जोड़ी जमाई। पर्दे पर इनके रोमांस को खूब पसंद किया गया।
विक्की कौशल और आलिया भट्ट
इस लिस्ट में दूसरा नाम विक्की कौशल और आलिया भट्ट का आता है। दोनों की जोड़ी को साथ में फिल्म ‘राज़ी’ (Raazi) में देखा गया था। इसमें इनकी जोड़ी ने बवाल ही मचा दिया था। वहीं, रियल लाइफ में इस जोड़ी के पार्टनर्स एक-दूसरे को डेट कर चुके हैं। जी हां, कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर के अफेयर के खूब चर्चे रहे हैं।
सलमान खान-ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन-करिश्मा कपूर
वहीं, इस लिस्ट में अभिषेक बच्चन-करिश्मा कपूर और सलमान खान-ऐश्वर्या राय का नाम भी शामिल है। कभी अभिषेक और करिश्मा रिलेशनशिप में थे और शादी तक की भी बात चल रही थी। लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। वहीं, ऐश्वर्या राय और सलमान खान के प्यार की दुनिया गवाह। मगर दोनों एक नहीं हो सके। लेकिन हां, करिश्मा, सलमान खान और ऐश्वर्या, अभिषेक संग कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं।