बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों नितेश तिवारी की अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) को लेकर चर्चा में हैं। इसमें वो राम के अवतार में नजर आने वाले हैं और उनके साथ एक्ट्रेस साई पल्लवी (Sai Pallavi) भी दिखाई देंगी। वो सीता के रोल में होंगी। फिल्मों के अलावा हाल ही में एक्टर अपने स्टेटमेंट को लेकर सुर्खियों में थे। उन्होंने निखिल कामथ के पॉडकास्ट में शिरकत की थी। इस दौरान कई बातें भी कही थी। ‘एनिमल’ एक्टर ने बताया था कि आलिया भट्ट से वो पहली बार कहां मिले थे। उन्होंने पत्नी के सॉफ्ट नेचर पर भी बात की थी। ऐसे में अब रणबीर इस बयान के बाद वो ट्रोल्स के निशाने पर आ गए हैं। लोगों ने उनके नेचर को ‘टॉक्सिक’ बताया है।
पॉडकास्ट के दौरान रणबीर कपूर ने कहा कि जब आलिया भट्ट (Alia Bhatt) से उनकी पहली मुलाकात तब हुई जब वो केवल 9 साल की थीं और अभिनेता 20 साल के थे। रणबीर ने ये भी बताया कि शादी के बाद आलिया काफी बदल गई हैं। शादी से पहले एक्ट्रेस लाउड बात करती थीं। एक्टर ने बताया कि आलिया को उनके पिता की टोन तक नहीं पसंद थी। उन्होंने इसे बदलने की काफी कोशिश की थी। लेकिन वो ऐसा नहीं कर पाईं। रणबीर का मानना था कि जो इंसान पिछले 30 साल से ऐसे ही बात करता चला आया हो वो ऐसे कैसे बदल सकता है। वो बताते हैं कि एक्ट्रेस राहा के गिरने पर भी नॉर्मल रिएक्शन देती हैं, जिसकी वजह से एक्टर अजीब फील करते हैं।
इतना ही नहीं रणबीर कपूर ने कहा था कि वो आलिया से पहले मिल चुके हैं, इसलिए वो उनका एक कलाकार के रूप में, एक इंसान के रूप में, एक बेटी के रूप में और एक बहन के रूप में सम्मान करते हैं। वहीं, रणबीर ये भी बताते हैं कि आलिया ये सब इसलिए करती हैं ताकि एक्टर के चेहरे पर खुशी आ सके। उन्होंने बताया कि आलिया ने खुद को पति के लिए काफी बदला है। उनके लिए चिल्लाना तक बंद कर दिया है। ऐसे में अब उनका ये बयान लोगों को पसंद नहीं आया है। जिसके बाद लोगों ने उनके नेचर को ‘टॉक्सिक’ बता दिया है।
लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन
रणबीर कपूर के इंटरव्यू की वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर शेयर की गई है, जिस पर लोग खूब रिएक्शन दे रहे हैं। एक ने लिखा, ‘ये कॉर्पोरेट मैरिज सेटअप है। ये एक ऐसी शादी है, जिसके कारण परिवार अचानक खत्म हो जाता है।’ दूसरे ने लिखा, ‘उनके कहने के मतलब कि दोनों के बीच एक दोस्त के जैसे प्यार है? क्या ये असल जिंदगी में ऐ दिल है मुश्किल के जैसे है?’ इसके साथ ही एक अन्य ने लिखा, ‘क्या वो सच में एक बेटी और बहन की तरह उनका सम्मान करते हैं। ये कहने के बाद जब वह 9 साल की थीं और वो 20 साल के थे… ये बहुत अजीब लग रहा है।’ इसे तरह से लोग इस पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।
‘ब्रह्मास्त्र’ के सेट पर परवान चढ़ा था प्यार
आपको बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ‘ब्रह्मास्त्र’ के सेट पर मिले थे। यहीं दोनों साथ में काफी वक्त साथ बिताया और डेटिंग शुरू कर दी थी। इसके बाद जल्द ही साथ रहने का फैसला कर लिया था। कपल ने 14 अप्रैल, 2022 को शादी कर ली थी और 6 नवंबर, 2022 को उन्होंने बेटी राहा कपूर का वेलकम किया था।