Deepika Padukone: बॉलीवुड डीवा दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर की जोड़ी बॉलीवुड की जोड़ियों में से एक थी जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। ये कपल रिएयल लाइफ में भी एक दूसरे के साथ काफी सीरियस था। लेकिन अचानक दोनों के बीच दूरियां आने लगीं और इसके बाद दीपिका-रणबीर की राहें जुदा हो गईं। दीपिका और रणबीर कपूर आखिरी बार फिल्म तमाशा में साथ नजर आए थे। हाल ही में रणबीर और दीपिका एक ऐड में भी साथ दिखे थे।

दीपिका की शादी ‘सिंबा’ एक्टर रणवीर सिंह के साथ हुई है। ऐसे में दीपिका शादी के बाद पहली बार रणबीर कपूर के साथ इस ऐड में नजर आईं। वहीं अब खबरें हैं कि दीपिका अब शादी के बाद पहली बार रणबीर कपूर के साथ बड़े पर्दे पर काम कर सकती हैं। खबरें हैं कि जल्द ही दोनों एक फिल्म में नजर आएंगे। इस खबर से रणबीर-दीपिका के फैन्स काफी एक्साइटेड हैं। लव रंजन की अगली फिल्म बनने को तैयार है। इस फिल्म में रणबीर और दीपिका के अलावा अजय देवगन भी होंगे। इससे पहले रणबी-दीपिका साल 2015 में इम्तयाज अली की फिल्म तमाशा में नजर आए थे।

मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, रणबीर-दीपिका और अजय लव रंजन की फिल्म में साथ नजर आएंगे। यह फिल्म एक एक्शन पैक्ड प्रोजेक्ट फिल्म होगी। खबर है कि इस फिल्म में अजय रणबीर के पिता का किरदार निभाएंगे। वहीं फिल्म में दीपिका रणबीर एक दूसरे के अपोजिट साथ में स्क्रीन शेयर करेंगे। दीपिका-रणवीर सिंह के फैन्स सोशल मीडिया पर इस कपल को काफी लाइक करते दिखते हैं। रणवीर से शादी के बाद दीपिका के फैन्स सोशल मीडिया पर ऐसी बातें करते देखे जाते हैं कि उन्हें रणवीर सिंह के साथ ही काम करना चाहिए। वहीं रणबीर और दीपिका के फैन्स इस जोड़ी को साथ देखने के लिए हमेंशा बेताब रहते हैं।

[bc_video video_id=”6019914722001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

बताते चलें इस वक्त दीपिका पादुकोण अपनी हाल ही में अनाउंस हुई फिल्म ‘छपाक’ की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म को मेघना गुलजार बना रही हैं। कुछ वक्त पहले ही इस फिल्म से दीपिका का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया गया है। पोस्टर में दीपिका के कैरेक्टर का नाम है मालती। मालती को पोस्टर में एसिड सरवाइवर के तौर पर दिखाया गया है।

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)