रणबीर कपूर के ट्वीट के जरिए सामने आया कि दोनों आपस में कितने क्लोज हैं। जी हां दोनों अच्छे दोस्त हैं ये तो सभी जानते हैं। लेकिन रणबीर कपूर करण जौहर को प्यार के क्या बुलाते हैं ये शायद किसी को नहीं पता होगा। चलिए आपको बताते हैं कि रणबीर का करण को दिया ये सीक्रेट नाम बाहर कैसे आया। दरअसल करण जौहर फिल्म ए दिल है मुश्किल के ऑफीशियल ट्विटर हैंडल पर फिल्म के ट्रेलर के बारे में पोस्ट कर रहे थे। लेकिन करण ने ट्रेलर लॉन्च का टाइम नहीं बताया था। इस पर रणबीर कपूर ने ट्वीट कर कहा, बेबी जो, RK here, ट्रेलर का टाइम तो बता सबको। अब रणबीर ने बड़े ही प्यार के करण का नाम पब्लिक कर दिया। लेकिन हमें इंतजार है कब करण रणबीर कपूर का निक नेम बताएंगे।

बता दें कि फिल्म का ट्रेलर कल (शुक्रवार) को दोपहर 12 बजे रिलीज हुआ। ट्रेलर में दोस्ती, प्यार, शादी, मस्ती और हार्टब्रेक हर चीज की एक झलक दी गई है। फिल्म का म्यूजिक शानदार है इसके गानों आभी से लोगों की जुबान पर हैं। फिल्म के टीजर के बाद से ही फिल्म लवर्स में रणबीर और ऐश की जोड़ी को साथ देखने के लिए एक्साइटमेंट हो गई थी। फिल्म के टीजर में रणबीर कपूर बहुत ही इंटेंस लग रहे थे। यह वहीं रणबीर कपूर हैं जिन्हें हम इस तरह फिल्म रॉक स्टार और ये जवानी है दीवानी में देख चुके हैं। टीजर में ऐश्वर्या राय और रणबीर कपूर के रोमांटिक सीन्स की भी एक झलक थी। टीजर की शुरुआत रणबीर कपूर के साथ होती है। रणबीर कपूर हाथ में माइक लिए फिल्म का टाइटल ट्रैक गाते दिख रहे हैं। इसमें अनुष्का शर्मा के साथ उनकी मस्ती और ऐश्वर्या राय के साथ कुछ सीन्स दिख रहे हैं। टीजर में फवाद खान की भी झलक है। फवाद हमेशा की तरह स्क्रीन पर बहुत इंप्रेसिव लग रहे हैं। फिल्म जज्बा से अलग लुक में ऐश्वराया राय बच्चन इस टीजर में खूबसूरत नजर आ रही हैं। यह फिल्म एक लव ट्रायंगल दिख रही है। फिल्म का म्यूजिक इसकी यूएसपी है। टाइटल ट्रैक प्रीतम ने कंपोज किया है और इसे अरिजीत ने गाया है।


Read Also:ऐ दिल है मुश्किल का ट्रेलर रिलीज, प्यार और दोस्ती की नई डेफिनेशन दे रहे हैं रणबीर-अनुष्का