बॉलीवुड के स्टार कपल नीतू और ऋषि कपूर के बेटे रणबीर कपूर आज यानी कि 28 सितंबर को अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर दुनियाभर से उन्हें बधाईयां मिल रही हैं। बेटे के स्पेशल दिन को और स्पेशल बनाने के लिए मां नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में युवा एक्टर अपनी मां, पिता और बहन रिद्धिमा कपूर साहनी के साथ खुशी-खुशी पोज दे रहे हैं। अपनी पोस्ट में नीतू ने इस बात का जिक्र किया कि जग्गा जासूस एक्टर ने अपरने फैन क्लब द्वारा शेयर की गई तस्वीरें और एडिट फोटोज को देखा है।

नीतू ने कैप्शन में लिखा- जन्मदिन मुबारक हो राणा। तुम सपनों के वो बच्चे हो जिसकी हर माता-पिता को कामना होती है। प्यार, ख्याल रखने वाले और बुद्धिजीवी। प्यार और आशीर्वाद। इस साल अपने जन्मदिन के मौके पर वो सभी फैन क्लब का शुक्रिया करेगा। उसने आप सभी की पोस्ट और एडिट्स को देखा है। रणबीर कपूीर के पिता ऋषि कपूर ने भी अपने ट्विटर अकाउंट से 28 सितंबर की महत्ता पर प्रकाश डाला है। उन्होंने लिखा- 28 सितंबर को भगत सिंह जी, लता मंगेशकर जी, रीमा जैन, रणबीर कपूर। मेरी दूसरी जिंदगी, 44 साल पहले बॉबी रिलीज हुई थी।

वहीं रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा साहनी कपूर ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से भाई को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस मौके पर तस्वीरों का एक कोलाज शेयर किया। एक तस्वीर में दोनों भाई बहन जबकि दूसरी में अपनी भतीजी के साथ एक्टर नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस तस्वीर को कैप्शन दिया- रान्स तुम्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं। ढेर सारा प्यार। अपने स्पेशल दिन को सेलिब्रेट करने के लिए एक्टर ने मुंबई में स्टार्स के लिए एक पार्टी होस्ट की थी। जिसमें शाहरुख खान से लेकर राणा दग्गुबाती और आलिया भट्ट से लेकर आमिर खान तक मौजूद थे।

https://www.instagram.com/p/BZjTba9HFu1/

हाल ही में रणबीर कपूर पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान के साथ न्यूयॉर्क में सिगरेट पीते हुए नजर आए थे। दोनों की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं। वहीं दोनों के एक दूसरे के अपोजिट डायरेक्शन में देख रहे थे। माहिरा व्हाइट बैकलेस ड्रेस में नजर आ रही थीं। वहीं रणबीर कपूर ग्रे टी-शर्ट में नजर आए थे।

https://www.jansatta.com/entertainment/