रणबीर कपूर, ऐश्वर्या राय बच्चन और अनुष्का शर्मा अभिनीत फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ 28 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है। फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद आया है। सिर्फ YouTube पर अब तक इसे तकरीबन 1 करोड़ 52 लाख दर्शक इसे देख चुके हैं। एक लाख से भी ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। करण जौहर की बनाई इस फिल्म की खास बात यह भी है कि करण आम-तौर पर पारिवारिक फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। लेकिन इस बार वह फिल्म मेंकिंग के मामले में 4 साल बाद वापसी कर रहे हैं और वह भी एक लव ट्राइंगल स्टोरी के साथ। फिल्म के टीजर को देख कर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म में पहली बार रणबीर और ऐश्वर्या एक साथ इंटेंस सीन देते नजर आएंगे। लेकिन इसके अलावा भी फिल्म में काफी कुछ ऐसा हो जो आपको पसंद आ सकता है। शुरुआत करते हैं रणबीर कपूर से…
रणबीर का स्टैंड आउट एक्ट-
फिल्म के टीजर में साफ दिख रहा है कि किस तरह टीजर रणबीर कपूर के खड़े होकर गाते हुए शॉट से शुरू होता है। खूबसूरत गाने के साथ उनके जबरदस्त एक्सप्रेशन शॉट में जान डाल देते हैं। हालांकि टीजर में तो रणबीर कुछ ही पल के लिए गाते हुए नजर आते हैं लेकिन यह साफ है कि इस गाने में वह एक स्टैंड आउट एक्ट करते नजर आएंगे। फिल्म और गाने दोनों में रणबीर और उनका अभिनय उसकी जान हैं। कुछ देर के लिए वह ऐसा अहसास कराते हैं कि गाना अरिजीत सिंह नहीं बल्कि खुद रणबीर गा रहे हैं।
एक फ्रेम में नहीं दिखते अनुष्का और ऐश्वर्या –
रणबीर कपूर के अलावा फिल्म में 2 और लोग हैं जो फिल्म की कहानी में जान भर देते हैं। अनुष्का शर्मा और ऐश्वर्या राय बच्चन। टीजर को देख कर इतनी तो दर्शक समझ ही गए हैं कि यह एक लव ट्राएंगल है। लेकिन एक भी शॉट में यह दोनों एक साथ नहीं दिखाई पड़ते। तो अब कम से कम न रणबीर और ऐश्वर्या के फैन नाराज होंगे, और न ही रणबीर और अनुष्का को साथ देखने वाले फैन्स। लेकिन रणबीर इन दोनों में से किस हीरोइन को मिलते हैं यह देखना होगा।
रणबीर, अनुष्का और ऐश्वर्या की कैमिस्ट्री-
इन तीनों के लव ट्राएंगल के बाद जो अगली बात लोग फिल्म के बारे में जानना चाहते हैं वह है इन तीनों की कैमिस्ट्री। रणबीर फिल्म के टीजर में इन दोनों ही एक्ट्रेसेज के साथ रोमेंस करते नजर आते हैं। लेकिन जो जोड़ी इस फिल्म में ज्यादा दमदार नजर आती है वह है रणबीर और ऐश्वर्या की।
ऐश्वर्या का मेकओवर-
इरफान खान के साथ फिल्म जज्बा हो या रणदीप हुड्डा के साथ सरबजीत, ऐश्वर्या के मां बनने के बाद उनकी एक्टिंग और लुक्स को लेकर सवाल उठाने वालों के मुंह पर ऐश ने तमाजा जड़ा है। इस फिल्म में भी उनको जबरदस्त मेकओवर दिया है। न सिर्फ उनकी अदाकारी बल्कि उनके लुक को लेकर भी दर्शक उनके मुरीद हो जाने वाले हैं।
अरिजीत का जादू ‘फिर’ चल गया-
फिल्म सुल्तान को लेकर हुए उनके विवाद के बाद अर्जित फिर एक बार फॉर्म में हैं। इस बात में कोई शक नहीं है कि अर्जित ने ‘ऐ दिल है मुश्किल’ के लिए अपने सबसे रोमेंटिक गानों में से एक गाया है। फिल्म में रोमेंटिक गानों के चैंपियन अरिजीत की आवाज का जादू फैन्स को झुमाने के लिए काफी हैं। यह तीनों स्टार्स की अदायगी के ऊपर और गाढ़ा रंग चढ़ाने के लिए काफी है।
READ ALSO: करण जौहर की फिल्म ऐ दिल है मुश्किल में ऐश्वर्या राय और अनुष्का के रोल की डिटेल्स हुईं लीक
