वैसे तो ब्रेकअप के बारे में हर किसी के अपने विचार होते हैं। अमूमन लोग इस मौके पर काफी दुखी होने के साथ ही रोते भी हैं। अगर आप भी ऐसा ही करते हैं तो करण जौहर इस ट्रेंड को बदलने के लिए ही ब्रेकअप गाने को लेकर हाजिर हैं। सभी को ऐ दिल है मुश्किल के इस गाने का बहुत लंबे समय से इंतजार था। इस गाने के जरिए टूटे दिल वालों को खुश रहने की वजह दी है। विश्वास कीजिए इससे बेहतर गाना नहीं हो सकता था। रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा के इस गाने में बताया गया है कि बिना किसी पछतावे के आप कैसे खुश रह सकते हैं। वैसे ये आपके लिए काफी कनफ्यूजन हो सकता है कि अयान अलीजा इस गाने में अपने ब्रेकअप को या फिर दोस्ती को सेलिब्रेट कर रहे हैं। लेकिन ऐसा लगता नहीं है कि दोनों प्रेमी-प्रेमिका हैं। बल्कि दोनों बेस्ट फ्रेंड की तरह इस परिस्थिति को एंज्यॉय कर रहे हैं।
Bigg Boss 10: सामने आए 13 कंटेस्टेंट के नाम की लिस्ट; जानिए कौन होंगे बिग बॉस के मेहमान
हालांकि इस गाने में ब्रेकअप के लिए जब वी मेट की गीत का फंडा अपनाया गया है। आपको वो लाइन तो याद ही होगी जिसमें करीना शाहिद से कहती है कि अपनी एक्स की फोटो जला और उसे फोन करके बोल तेरी मां की। इसी तरह की रैप इस गाने में आपको सुनने को मिलेगी। इसमें रणबीर अनुष्का से बोलते हैं- फोटो जलाके गाली दे, करदे तेरी मां की आंख। उम्मीद है दर्शकों के साथ ही शाहिद और करीना को यह गाना काफी पसंद आएगा। अगर ये ब्रेकअप एंथम बन जाएगा तो इसमें कोई बड़ी बात नहीं होगी।
Read Also: रणबीर कपूर और ‘ऐ दिल है मुश्किल’ की टीम ने फवाद खान को किया बैन
ऐ दिल है मुश्किल का ब्रेकअप सॉन्ग काफी हटकर है। ये गाना काफी जीवंत, ऊर्जावान और दिल टूटने को एंज्यॉय करने वाला मूमेंट बना देगा। हर किसी को यह गाना नाचने और गुनगुनाने पर मजबूर कर देगा। इससे आपको अपने एक्स को भूलने और जिंदगी को नए सिरे से जीने की प्रेरणा मिलेगी। इस गाने को अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी है जबकि बादशाह ने अपनी रैप से सजाया है। तो देर किस बात की आप भी देखिए और झूम उठिए ब्रेकअप पर।
Read Also: अनुष्का शर्मा संग ‘ब्रेकअप’ सेलेब्रेट करने को तैयार हैं रणबीर कपूर, देखिए वीडियो