आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) बी टाउन के फेवरेट उन फेवरेट कपल में से एक हैं, जिनकी जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। दोनों ने कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी का फैसला किया था। कपल की वेडिंग 14 अप्रैल, 2022 को हुई थी। ऐसे में अब उनकी शादी को दो साल का वक्त हो गया है। कपल बेटी राहा का पैरेंट भी है। वो अपनी शादीशुदा जिंदगी को काफी इन्जॉय कर रहे हैं। इस खास मौके पर आपको उनकी शादी से जुड़ा किस्सा बता रहे हैं, जब एक्ट्रेस ने रणबीर से शादी के चार दिन बाद रणवीर सिंह के गले में माला डाली थी। चलिए बताते हैं…

दरअसल, आलिया ने फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के प्रमोशन के दौरान एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में शादी से जुड़ा किस्सा सुनाया था। उन्होंने बताया था कि वो रणबीर कपूर से शादी के चार दिन बाद ही काम पर लौट गई थीं। उन्होंने रणवीर सिंह के साथ फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की शूटिंग शुरू कर दी थी। इसमें आलिया और रणवीर पर शादी का सीक्वेंस फिल्माया गया था, जिसमें उन्होंने एक्टर को वरमाला पहनाई थी, जो कि रील का मामला है।

आलिया ने बताया था कि जब फिल्म में रॉकी और रानी को फेरे लेने होते हैं तो कोई कहता है कि रुको दूल्हा आगे चलेगा तो कोई कहता दुल्हन आगे चलेगी। फिर एक्ट्रेस ने खुद कहा था कि वो अभी शादी करके आईं तो वो जानती हैं कि उन्हें ही आगे चलना है। फिल्म में आलिया और रणवीर की शादी आलिया की असल शादी से ठीक चार दिन बाद ही हुई थी।

बचपन से ही रणबीर को पसंद करती हैं आलिया

आलिया भट्ट ने एक बार ‘कॉफी विद करण’ में शिरकत की थी। इस शो में एक्ट्रेस ने रणबीर को लेकर कुछ खुलासे किए थे। उन्होंने बताया था कि वो एक्टर से संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘ब्लैक’ के सेट पर मिली थीं और उन्हें देखते ही उनकी दीवानी हो गई थीं। फिर आलिया और रणबीर के बीच नजदीकियां तब आई जब दोनों ने साथ में फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में काम किया। इसमें कपल के बीच खास बॉन्डिंग बनी। इसके सेट पर ही दोनों अच्छे दोस्त बने और बाद में उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद उन्हें कई मौकों पर साथ में देखा गया। बाद में उन्होंने रिश्ते को कंफर्म करते हुए शादी कर ली और शादी के सात महीने बाद ही एक्ट्रेस ने बेटी राहा को जन्म दिया।