शनिवार (14 दिसंबर) को महान अभिनेता-फिल्म निर्माता राज कपूर की 100वीं जयंती है, इस मौके को सेलिब्रेट करने के लिए कपूर खानदान एकसाथ आया है। कपूर खानदान इस दिन का जश्न मनाने के लिए एक फिल्म फेस्टिवल का आयोजन कर रहा है। कार्यक्रम से पहले, कपूर परिवार के कई सदस्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कार्यक्रम के लिए आमंत्रित करने के लिए नई दिल्ली पहुंचे। पीएम मोदी से मिलने के लिए राजधानी पहुंचने वालों में राज कपूर के पोते रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, करीना कपूर खान, सैफ अली खान, नीतू कपूर और करिश्मा कपूर पहुंचे। ये सभी आज सुबह उनके साथ मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आएं। सभी पारंपरिक परिधान पहने हुए थे और पीएम से मिलने जा रहे थे।
आलिया भट्ट ने लाल साड़ी पहनी थी, जबकि रणबीर कपूर ने ब्लैक बंदगला पहना था। इस बीच, सैफ अली खान ने कुर्ता पायजामा के साथ जैकेट पहनी हुई थी, जबकि करीना कपूर, करिश्मा कपूर और नीतू कपूर ने सूट पहना था। अभिनेताओं को मुंबई के कलिना हवाई अड्डे पर देखा गया।
राज कपूर की 100वीं जयंती के अवसर पर, पीवीआर आईनॉक्स लिमिटेड और फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन एक आरके फिल्म फेस्टिवल का आयोजन करेंगे। यह फेस्टिवल 13 से 15 दिसंबर तक भारत के 34 शहरों के 101 सिनेमाघरों में आयोजित किया जाएगा।
राज कपूर का निधन साल 1988 में हो गया था। उनके बेटों ऋषि कपूर और रणधीर कपूर ने हिंदी सिनेमा में अभिनय की उनकी विरासत को आगे बढ़ाया। और अब रणबीर कपूर, करीना कपूर, करिश्मा कपूर बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय सितारों में शामिल हैं।
इस बीच करीना कपूर का एक वीडियो वायरल हो रहा है जहां वो पीएम मोदी से मिलने जा रही हैं और च्युइंग गम चबाती दिख रही हैं और पूछ रही हैं कि यहां से पीएम का घर कितना दूर हैं, यहां देखें वीडियो।