टीवी सीरियल ‘रामायण’ (Ranayana) आज भी काफी फेमस है। ये जब भी टीवी पर आता है तो लोग बड़े ही चाव से देखते हैं। कोरोना काल में रामायण का पुनःप्रसारण किया गया था, जिसमें इसे सबसे ज्यादा टीआरपी मिली थी। शो ने इतिहास ही रच दिया था। उस समय सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो बन गया था। इसके हर किरदार फेमस हुए थे। फिर चाहे वो प्रभु राम का रहा है या फिर माता सीता का। इसमें हनुमान, जामवंत, बाली और लक्ष्मण तक को खूब पसंद किया गया था। ऐसे में अब सीरियल में लक्ष्मण बने सुनील लहरी ने सोशल मीडिया पर दर्द बयां किया है। उन्हें अपनी पहचान खोने का दुख जताया है।
दरअसल, सुनील लहरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो खुद से जुड़ा कोई ना कोई इंटरेस्टिंग किस्सा सुनाते रहते हैं। उनकी मजेदार पोस्ट वायरल भी खूब होती है। इसी बीच अब एक्टर की ओर से एक वीडियो पोस्ट किया गया है। इसमें उन्होंने दुख जताया है। सुनील लहरी ने लक्ष्मण की पहचान खोने का डर जताया है। हालांकि, इस दौरान उनका अंदाज बेहद ही फनी रहा था।
सुनील लहरी ने जताया दुख
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो को शेयर कर सुनील लहरी ने लिखा, ‘राम-सीता का नाम हर जगह है। काश कोई लक्ष्मण को भी पुकारता। सीता मां के नाम का फल सीताफल, वैसे ही राम जी के नाम का रामफल है। काश कोई फल होता, जिसे कह पाते लक्ष्मण फल। वैसे भी इस समय पूरा भरत राममय है।’ इतना ही नहीं वीडियो में आप देख सकते हैं सुनील लहरी रामफल दिखाते हैं और बताते हैं कि ये पौष्टिक से भरपूर होता है। इसे उन्होंने पहली बार खाया है। इसका स्वाद भी उन्होंने बताया कि ये थोड़ा खट्टा-मीठा है।
सुनील लहरी ने रामफल के फायदे गिनाते हुए कहा कि इसमें विटामिन सी, विटामिन डी होता है। एक्टर की ओर से इसे खाने की भी गुजारिश की गई थी। वो बताते हैं कि ये सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। अंत में जय श्रीराम जी का नारा भी लगाते हैं।
रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में दिखे थे सुनील लहरी
सुनील लहरी को अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया के साथ रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में देखा गया था। इसके बाद वो टीवी पर राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल के साथ प्रयागराज पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा था कि पीएम मोदी ने रामराज की परिकल्पना को पूरा किया है और देश के युवा संस्कृति और प्रभु राम से जुड़ रहे हैं। उन्होंने ये भी कहा कि आने वाले 10 सालों में देश में काफी कुछ बदल जाएगा।