Ramayan: रामानंद सागर की ‘सीता’ को दर्शकों ने रामायण में बहुत पसंद किया। सीता का किरदार रामायण में दीपिका चिखलिया ने निभाया था। सीता के रूप में दीपिका को लोगों ेने सचमुच की सीता मान लिया था। आज तक ‘सीता इफेक्ट’ लोगों में बरकरार है। लोग आज भी दीपिका को देख कर उनकी तरफ दौड़ते हैं हाथ मिलाने के लिए नहीं, बल्कि उनके पैर पकड़ आशीर्वाद के लिए।
रामायण के अलावा दीपिका चिखलिया और भी कुछ एक शोज में दिखाई दी थीं। विक्रम बेताल में भी एक्ट्रेस का काम काफी पसंद किया गया था। इसी के बाद ही उन्हें सीता का किरदार निभाने का मौका मिला था। रामायण के बाद दीपिका चिखलिया के पास काफी काम आने लगा था। दीपिका को कई सारी फिल्में भी ऑफर हुई थीं। दीपिका स्टार जो बन गई थीं। इसलिए लिए उन्हें ज्यादा से ज्यादा साइनिंग अमाउंट भी मिलने लगा था। लेकिन कई मेकर्स की एक शर्त थी जिसे दीपिका ने नहीं माना।
इस बारे में दीपिका ने एक इंटरव्यू में खुद बताया। दीपिका चिखलिया बताती हैं कि- ‘मुझे पिक्चर्स के बहुत सारे ऑफर्स आते रहे हैं। मूवीज के लिए ऐसे ऑफर आते थे कि आप स्वीमिंग कॉस्ट्यूम पहन लीजिए। बॉडी रिवीलिंग कपड़े पहन लीजिए। या फिर दम्यंती या पार्वती के किरदार मिलते थे करने को।’
दीपिका ने आगे बताया- ‘ बस यही था उनके मन में कि इस इमेज को तोड़दें और बिलकुन नई और मॉर्डन इमेज के साथ आएं। ये सब होता था मेरे साथ। लेकिन मैं बहुत क्लियर थी कि मुझे ये सब नहीं करना था। तो मैंने नहीं किया। ऑफर्स कईं थे जो पैसे भी बहुत ज्यादा ऑफर करते थे। वो लोग ये तक कहते थे कि 3 फिल्में कंटीन्यू आपके साथ साइन कर लेंगे। लेकिन आपको सीता की इमेज ब्रेक करनी होगी।’