Ramayan: लॉकडाउन के बीच दूरदर्शन पर रामानंद सागर के ‘रामायण’ का दोबारा प्रसारण किया गया। इसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। टीआरपी की बात हो या एक्टिंग की, सबकी जुबान पर रामायण छाया रहा। सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा हुई। इन दिनों रामायण से जुड़ा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रामायण का एक सीन दिखाया जाता है जिसमें लक्ष्मण भीषण युद्ध कर रहे होते हैं। लक्ष्मण के ठीक पीछे गौर से देखने पर पता चलता है कि युद्ध के दृश्य के बीच एक सैनिक (जूनियर आर्टिस्ट) तलवार हाथ में पकड़े हुए है। जो युद्ध नहीं मानो गरबा स्टेप्स करता दिखता है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों को खूब हंसा रहा है।
टीवी एक्टर करण बोहरा ने ये वीडियो शेयर किया है। करण ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें सैनिक साफ-साफ दिखाई देता है। इस वीडियो को देख कर फैंस रिएक्शन देते दिख रहे हैं। करण पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखते हैं- ‘ये शेयर करना बनता है..।’ इस पोस्ट को देख एक यूजर ने कहा- ‘हा हा हा, ये मैंने भी देखा था जब डीडी1 पर आ रहा था शो।’ तो दूसरा यूजर भी बोल पड़ा-‘यार मैंने भी नोटिस किया था।’ तो किसी ने कहा- सो फनी यार। एक शख्स कहता- ‘श्रद्धा से देखते तो हर जगह प्रभु ही नजर आते।’
वीडियो में सैनिक तलवार को नचाता हुआ दिखता है, वहीं इस वीडियो के पीछे बैकग्राउंड में आयुष शर्मा की फिल्म लवरात्रि का गाना ‘चोगाड़ा’ गाने की एडिटिंग भी कर डाली है, जिससे की वीडियो औऱ ऑडियो दोनों मेल खा रहे हैं। देखें ये मजेदार वीडियो:-
इससे पहले रामायण के ‘लक्ष्मण’ के भी सोशल मीडिया पर ढेरों मीम्स सामने आए थे। शो में लक्ष्मण को इस बार भी दर्शकों से खूब प्यार मिला। रामानंद सागर की रामायण में लक्ष्मण का किरदार एक्टर सुनील लहरी ने निभाया है।