Ramayan: रामानंद सागर के सबसे बड़े और हिट सीरियल ‘रामायण’ की शूटिंग आसान नहीं थी। इस सीरियल को बनाने में करीब 2 ढाई साल लग गए थे। वहीं इस शो के कलाकार जैसे अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया, सुनील लहरी अन्य कलाकार और बाकी के ऑफ कैमरा पर्सन इन सभी ने शो को बनाने में अपनी जान फूंक दी थी। एक बार तो सेट पर ही कुछ बुरा होते होते बचा। ये एक बहुत बड़ी घटना का रूप भी ले सकती थी।
इस बारे में खुद दीपिका चिखलिया ने बताया। रामायण में दीपिका ‘सीता’ का किरदार निभा चुकी हैं। दीपिका ने उस समय की बात बताई जब रामानंद सागर के साथ सभी कलाकार रामायण का वह सीन शूट कर रहे थे, जब श्रीराम चंद्र पत्नी सीता और अनुज लक्ष्मण के साथ वनवास की ओर प्रस्थान करते हैं और एक जगह रुक कर विश्राम करते हैं।
उन्होंने बताया- इस सीन के पीछे की एक कहानी है। मैं शेयर करना चाहती हूं। हम लोग शूट में बिजी थे, हम सब अपनी अपनी लाइन्स पढ़ रहे थे। हर दिन की तरह ही वह दिन भी नॉर्मल ही था। सीन खत्म हुआ तभी कैमरा पर्सन अजीत नाइक (सिनेमेटोग्राफर) हमारे पास दौड़े दौड़े आए। उन्होंने हमसे कहा जल्दी से जल्दी इस जगह को खाली करो। पेड़ के नीचे खड़े मत हो।’
दीपिका ने आगे कहा- ‘हम तीनों (अरुण, सुनील और दीपिका) उन्हें देखने लगे और सोचने लगे ये कर क्या रहे हैं? आप इतनी जल्दी में क्यों हैं? इस बीच उन्होंने सारे टेक्नीशियन्स को भी कहा कि फील्ड को क्लियर करो। ये सब सागर साहब भी देख रहे थे औऱ हैरान हो रहे थे कि हो क्या रहा है। ..और फिर हमें पता चला कि एक मोटा सांप उस पेड़ पर बैठा हुआ है। इसके बाद तो हम सब इतनी तेजी से अपनी अपनी जान बचा कर भागे। बहुत सारी यादें हैं।’
https://www.instagram.com/p/CBUW4-Np-b_/?igshid=14aqkhvevglt3