Prem Sagar Reaction On Adipurush: प्रभास और कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘आदिपुरुष’ (Adipurush) के डायलॉग्स से लेकर वीएफएक्स और किरदारों की सभी जमकर आलोचना कर रहे हैं। इसकी रिलीज के बाद से लोग फिल्म पर बैन लगाने और बॉयकॉट करने की बात कह रहे हैं। सोशल मीडिया पर फिल्म को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। आलम ये है कि मामला दिल्ली हाईकोर्ट तक में पहुंच गया है। साथ ही आरोप लगाया है कि फिल्म में ‘रामायण’ के किरदारों और घटनाओं को गलत तरीके से दिखाया गया है। इसी कड़ी में अब रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर ने भी अपना रिएक्शन दर्ज कराया है। उन्होंने इस पर नाराजगी जाहिर की है।

रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर ने एक न्यूज पोर्टल को दिए इंटरव्यू में प्रेम सागर ने कहा कि ‘उन्होंन अब तक इस फिल्म को नहीं देखा। मगर मूवी का टीजर जरूर देखा है। इसमें देवदत्त नागे, जो कि हनुमान के किरदार में हैं।’ इसमें ‘तेल तेरे बाप का, जलेगी तेरे बाप की…’ को लेकर प्रेम सागर ने कहा कि ‘ओम राउत ने इस मूवी के जरिए हॉलीवुड फिल्म मार्वल बनाने की कोशिश की है।’

प्रेम सागर ने फिल्म को लेकर किया दावा

प्रेम सागर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी शेयर किया है। इसे शेयर करने के साथ ही उन्होंने एक लंबा-चौड़ा कैप्शन भी लिखा है। इसमें उन्होंने दावा किया कि ’50 साल तक भी रामानंद सागर जैसी बनाई हुई रामायण नहीं बन सकती है। वो मानते हैं कि उनके पिता का जन्म रामायण बनाने के लिए हुआ था। उन्हें धरती प रामायण फिर से लिखने के लिए भेजा गया था।’

रामानंद सागर के बेटे आगे लिखते हैं कि ‘जैसे वाल्मीकिजी ने छंदों में और तुलसीदासजी ने अवध भाषा में इसे लिखा था। वैसे ही उनके पिता ने भी इसे इलेक्ट्रॉनिक युग में लिखा था। रामानंद सागर का रामायण का एक ऐसा महाकाव्य था, जिसे दुनिया ने अनुभव किया था और इसे लोगों के दिलों में कभी नहीं बदला जा सकेगा।’