टीवी के धारावाहिक सीरियल रामायण का जिक्र अक्सर लोगों के बीच चलता है। रामानंद सागर की रामायण में काम करने वाले कलाकारों को लोगों ने भगवान समझना शुरू कर दिया था। दूरदर्शन पर इसका पहला एपिसोड 25 जुलाई 1987 को आया था और आखिरी एपिसोड 31 जुलाई 1988 को प्रसारित हुआ था। अरुण गोविल ने राम की भूमिका निभाकर लोगों के दिलों में खास जगह बनाई। दीपावली के मौके पर अक्सर लोग रामायण देखना पसंद करते हैं। ओटीटी के जमाने में दर्शक सीरियल और फिल्में घर बैठे ऑनलाइन देखना पसंद करते हैं। ऐसे में सवाल खड़ा होता है कि धार्मिक नाटक रामायण को किस प्लेटफॉर्म पर देखा जा सकता है।

भगवान राम के अयोध्या वापसी की खुशी में दिवाली का पर्व हर साल मनाया जाता है। दिवाली का त्योहार पास आते ही लोगों के मन में भगवान राम के प्रति श्रद्धा जाग जाती है। इस शुभ अवसर पर अगर आप रामानंद सागर की रामायण को दोबारा देखना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी जानकारी देने वाली साबित होगी।

इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं रामायण

रामायण पर कई फिल्में और धारावाहिक सीरियल बन चुके हैं, लेकिन दर्शकों का सबसे पसंदीदा नाटक रामानंद सागर का है। कोरोना महामारी के दौरान टीवी पर इसका दोबारा प्रसारण किया गया था, और लोगों ने इस पर जमकर प्यार लुटाया। कुछ लोग दिवाली के दिन या इससे पहले रामायण को फिर से देखना पसंद करते हैं। इसके लिए आप ओटीटी प्लेटफॉर्म की तलाश कर रहे हैं, तो आपको मेहनत करने की जरूर नहीं है। दरअसल, इस सीरियल के सभी एपिसोड Airtel Xstream Play पर मौजूद है। ऐसे में 80 के दशक के इस ऐतिहासिक टीवी सीरियल को आप आराम से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख पाएंगे।

यह भी पढ़ें: Salman Khan की ‘तेरे नाम’ का बन रहा है सीक्वल? अपडेट पढ़कर खुशी से झूम उठेंगे फैंस

अगर आपके पास उपरोक्त ओटीटी प्लेटफॉर्म की सदस्यता नहीं है, तो यूट्यूब चैनल तिलक पर इसके सभी एपिसोड देख सकते हैं। इस सीरियल की सफलता को देखकर फिल्म निर्माता ने भी भगवान राम की कहानी पर फिल्म बनाने की कोशिश की, लेकिन ज्यादातर फ्लॉप साबित हुई है। हालांकि, अब सभी की नजरें रणबीर कपूर स्टारर रामायण पर टिकी है, जिसे दो पार्ट में रिलीज किया जाएगा। नितेश तिवारी की निर्देशित रामायण का पहला पार्ट दिवाली 2026 के मौके पर सिनेमाघरों में उतारा जाएगा। फिलहाल आप टीवी के पॉपुलर सीरियल का लुत्फ इस साल आसानी से उठा सकते हैं।