South Adda: साउथ सुपरस्टार राम चरण की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘गेम चेंजर’ को लेकर लगातार कई अपडेट सामने आ रहे हैं। इस फिल्म के लिए एक्टर ने निर्देशक एस शंकर से हाथ मिलाया है। इस फिल्म में राम चरण के साथ लीड रोल में कियारा आडवाणी नजर आएंगी। दोनों की जोड़ी देखने के लिए फैंस उत्साहित हैं। फिल्म को अब नई रिलीज डेट मिल गई है।
राम चरण की मोस्ट अवेटेड तेलुगु फिल्म अब क्रिसमस 2024 पर नहीं रिलीज हो रही है। ये फिल्म पहले 20 दिसंबर 2024 को रिलीज होने वाली थी। मगर मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट आगे खिसका दी है। इसे लेकर अनाउंसमेंट भी कर दी गई है।
गेम चेंजर की रिलीज की घोषणा दशहरा के दिन 12 अक्तूबर को एक वीडियो मैसेज के साथ की गई। पोस्ट प्रोडक्शन में टाइम लग रहा है और उम्मीद है कि दिसंबर 2024 तक ये काम हो जाएगा। और जनवरी में मकर संक्रांति पर ये फिल्म रिलीज की जाएगी। आने वाले महीनों में फिल्म के गाने जरूर रिलीज होंगे जिससे फैंस का उत्साह बना रहे।
शंकर द्वारा निर्देशित फिल्म ‘गेम चेंजर’ एक राजनीतिक थ्रिलर है, जिसकी कहानी कार्तिक सुब्बाराज ने लिखी है। फिल्म में राम चरण, कियारा आडवाणी, अंजलि, एसजे सूर्या, श्रीकांत, जयराम और नवीन चंद्रा अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म में राम चरण एक आईएएस अधिकारी की भूमिका निभाएंगे। श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस द्वारा निर्मित ‘गेम चेंजर’ में संगीत थमन ने दिया है, छायांकन तिरू ने किया है और संपादन शमीर मुहम्मद ने किया है।