Rakul Preet Singh and Jackky Bhagnani Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों की शादी की खूबसूरत तस्वीरें सामने आई हैं। रकुल ने पीच कलर का लहंगा पहना है और उनके पति जैकी ने उनसे मैचिंग शेरवानी पहनी है। जिसमें ये कपल बहुत ही खूबसूरत दिख रहे हैं। इस जोड़े ने गोवा में परिवार और करीबी दोस्तों के बीच शादी की, जो काफी प्राइवेट थी।

बता दें कि दोनों की शादी में शिल्पा शेट्टी समेत बॉलीवुड के कुछ सितारे शामिल हुए। अर्जुन कपूर से लेकर शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा, वरुण धवन के पेरेंट्स समेत कई सेलेब्स गोवा एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। रकुल प्रीत सिंह-जैकी भगनानी की हल्दी सेरेमनी की कुछ खूबसूरत वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हल्दी सेरेमनी में इस कपल के माता-पिता का अलग ही स्वैग देखने को मिला है। लगातार इस कपल की शादी को लेकर नए-नए अपडेट सामने आ रहे हैं।

Live Updates
16:30 (IST) 21 Feb 2024
रकुलप्रीत सिंह और जैकी भगनानी शादी के बंधन में बंधे

रकुलप्रीत सिंह और जैकी भगनानी शादी के बंधन में बंध चुके है। परिवार और करीबी दोस्तों के बीच दोनों ने सात फेरे लिए। हालांकि अब तक उनकी शादी की तस्वीरें सामने नहीं आई हैं।

15:05 (IST) 21 Feb 2024
पत्नी मीरा संग शादी में शामिल होने पहुंचे शाहिद कपूर

रकुल-जैकी की शादी में शामिल होने के लिए शाहिद कपूर अपनी पत्नी मीरा राजपूत के साथ गोवा के लिए निकल गए हैं।

15:04 (IST) 21 Feb 2024
गोवा पहुंची अनन्या पांडे

रकुल और जैकी की शादी में शामिल होने के लिए अनन्या पांडे गोवा के लिए रवाना हो चुकी हैं।

15:03 (IST) 21 Feb 2024
तीन बजे के बाद फेरे लेंगे रकुल-जैकी

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी अपने परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्तों के साथ गोवा में है। वे दोपहर 3.30 बजे के बाद फेरे लेंगे।

15:02 (IST) 21 Feb 2024
भूमि की बहन ने रकुल-जैकी की मेहंदी फंक्शन की तस्वीर की शेयर

रकुल और जैकी के मेहंदी फंक्शन से भी भूमि की बहन समीक्षा ने कईं तस्वीरें इंस्टा पर शेयर की हैं।

13:21 (IST) 21 Feb 2024
भूमि ने शेयर की मेहंदी की तस्वीरें

भूमि पेडनेकर ने रकुलप्रीत सिंह और जैकी भगनानी के मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें दिखाई है। अभिनेत्री ने अपनी बहन के साथ सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं।

12:20 (IST) 21 Feb 2024
शादी के लिए गोवा पहुंचे ये सितारे

गोवा एयरपोर्ट पर कल शिल्पा शेट्टी पति राज कुंद्रा के साथ नजर आईं। आयुष्मान खुराना वाइफ ताहिरा कश्यप के साथ दिखे। अर्जुन कपूर, लव रंजन, डेविड धवन और भी कई स्टार्स नजर आए।

12:19 (IST) 21 Feb 2024
रकुल को खास तोहफा देंगे जैकी

जैकी ने अपनी होने वाली दुल्हन को शादी में यादगार और अनोखा तोहफा देने की पूरी तैयारी की है. दरअसल एक्टर और फिल्म मेकर जैकी भगनानी को रकुल प्रीत सिंह को शादी में एक खास लव सॉन्ग डेडिकेट करने वाले हैं

12:18 (IST) 21 Feb 2024
रकुल-जैकी की शादी में पति राज संग शिल्पा शेट्टी ने किया परफॉर्म

शिल्पा और राज की बॉलीवुड सॉन्ग मुंडया तू बचके रही पर परफॉर्मेंस की वीडियो भी आ गई है।

09:27 (IST) 21 Feb 2024
रकुल प्रीत सिंह के पापा पीली पग में आए नजर

रकुल प्रीत सिंह के मम्मी पापा और जैकी भगनानी के पापा वासु भगनानी और बहन पैपराजी से मिलने आए तो हल्दी लुक वायरल हो गया।

09:26 (IST) 21 Feb 2024
एक नहीं दो रीति-रिवाज से शादी के बंधन में बंधेंगे रकुल-जैकी

रकुल और जैकी दोनों अलग-अलग धर्म से ताल्लुक रखते हैं. एक्ट्रेस का ताल्लुक सिख धर्म से है और जैकी सिंधी। इसलिए दोनों ने तय किया है कि दोनों दो रीति-रिवाजों से शादी करेंगे।