देशभर में आज रक्षाबंधन (Raksha Bandhan 2024) का त्यौहार मनाया जा रहा है। भाई-बहन के इस पर्व की जबरदस्त धूम देखने के लिए मिल रही है। आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक राखी का त्यौहार खुशी और उत्साह के साथ मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैमिली और प्यारी बहना के साथ तस्वीरें शेयर कर प्यार लुटा रहे हैं। ऐसे में इस खास मौके पर आपको टीवी के उन सेलेब्स के बारे में बता रहे हैं, जो पर्दे पर भाई-बहन और देवर-भाभी बने मगर रियल लाइफ में एक-दूसरे के पार्टनर हैं। देखिए लिस्ट…
नील भट्ट-ऐश्वर्या शर्मा
इस लिस्ट में पहला नाम टीवी कपल नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा का आता है। दोनों ने ‘गुम है किसी के प्यार में’ सीरियल में देवर-भाभी का रोल प्ले किया था। वहीं, रियल लाइफ में दोनों कपल और मैरीड हैं। इनकी मपहली मुलाकात इसी शो के सेट पर हुई थी, जिसके बाद दोनों को प्यार हुआ और फिर उन्होंने शादी कर ली।
रोहन मेहरा और कांची सिंह
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के फेम एक्टर रोहन मेहरा और कांची सिंह पर्दे पर भाई-बहन बने थे। दोनों ने शो ‘ये रिश्ता…’ में भाई-बहन का रोल प्ले किया था। इस किरदार में दोनों को काफी पसंद किया जाता रहा है। बताया जाता है कि शो के निर्माताओं ने उन्हें अपने रिश्ते को छुपाकर रखने के लिए कहा था। क्योंकि शो की टीआरपी अच्छी चल रही थी। ऐसे में शो को छोड़ने से पहले रोहन ने अपने रिश्ते के बारे में बताया था।
किरण करमाकर और रिंकू धवन
किरण करमाकर और रिंकू धवन की जोड़ी को फेमस शो ‘कहानी घर घर की’ में साथ में देखा गया था। शो में दोनों भाई-बहन ओम अग्रवाल और छाया का किरदार निभाया था। लेकिन, शो के दौरान ही कपल ने शादी कर ली थी और वो एक-दूसरे के लाइफ पार्टनर बन गए थे।
नीरज मालवीय और चारु असोपा
टीवी सीरियल ‘मेरे अंगने में’ फेम एक्टर नीरज मालवीय और चारु असोपा स्क्रीन पर भाई-बहन बने थे। वो रियल लाइफ में एक-दूसरे को लंबे समय से जानते थे। वो अच्छे दोस्त थे। बताया जाता है कि शो में साथ में काम करने के दौरान दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया था। हालांकि, इनका रिश्ता ज्यादा समय तक टिक नहीं पाया था। इसके बाद चारु ने सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन से शादी कर ली थी। लेकिन, उनके साथ भी उनका रिश्ता कुछ ठीक नहीं रहा।
अविनाश सचदेव और शालमली देसाई
टीवी सीरियल ‘इस प्यार को क्या नाम दूं-2’ में अविनाश सचदेव और शालमली देसाई ने देवर-भाभी का रोल प्ले किया था। सेट पर वो एक-दूसरे से दूर रहते थे। लेकिन, बाद में इसके सेट पर ही उन्हें एहसास हुआ था कि वो दोनों एक-दूसरे के लिए ही बने हैं। प्यार का एहसास होने के बाद इस एक्स कपल ने शादी रचा ली थी। हालांकि, इनका रिश्ता दो साल में ही टूट गया था।
मेहरजान मजदा और जिज्ञासा सिंह
टीवी एक्टर मेहरजान मजदा और जिज्ञासा सिंह शो ‘शक्ति: अस्तित्व के अहसास की’ में भाई-बहन बने थे। बाद में काम्या पंजाबी की एक पोस्ट से खुलासा हुआ था कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे। उनके साथ इस शो में काम्या पंजाबी भी अहम रोल में थीं।
किश्वर मर्चेंट और सुयश राय
किश्वर मर्चेंट और सुयश राय असल जिंदगी में कपल हैं। दोनों शादीशुदा कपल हैं। ‘प्यार की ये एक कहानी’ शो के दौरान उनका प्यार परवान चढ़ा था और दोनों ने शादी कर ली थी। ऐसे में शादी के बाद इस कपल ने भाई-बहन का रोल प्ले किया था। दोनों ने सीरियल ‘रिश्ता लिखेंगे हम नया’ में भाई-बहन का रोल प्ले किया था।