राखी सावंत (Rakhi Sawant) किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। उनका कोई ना कोई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता रहता है, जिसमें वो अपने फनी और बेबाकी अंदाज के लिए सुर्खियों में आ जाती हैं। पिछले दिनों उन्हें लेकर खबर सामने आई थी कि वो अपने लिए दूल्हे की तलाश कर रही हैं। इसी बीच अब उनकी ये खोज भी पूरी हो चुकी है। एक्ट्रेस ने खुद इस बात को कबूला है। उनका एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसमें वो खुलासे करते हुए दिख रही हैं कि दुबई में उन्हें उनका ‘शहजादा’ मिला है।
राखी सावंत का सोशल मीडिया पर दुबई से वीडियो सामने आया है। इसमें वो कहते हुए नजर आ रही हैं कि ‘उन्हें अपना हबीबी दुबई में मिला है।’ वीडियो में एक शख्स भी नजर आ रहा है, जिसे वो अरबी बता रही हैं और अपना शहजादा भी। इसमें एक्ट्रेस को शरारे स्टाइल में बनी ड्रेस में देखा जा सकता है। इसमें उनका कमाल का लुक देखने के लिए मिल रहा है, जिसे लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं। वहीं, लोग भी जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
राखी के वीडियो पर लोग दे रहे ऐसे रिएक्शन्स
अगर राखी के वीडियो पर लोगों के रिएक्शन्स की बात की जाए तो एक ने लिखा, ‘क्यों विदेश में जाकर देश की नाक कटवा रही हो ऐसी ऊर-जुलूल हरकतें करके। एक हबीबी तो जेल में है तेरे लगाए हुए झूठे इल्जाम में। इस बेचारे को तो बक्श दो।’ तीसरे ने लिखा, ‘इस हबीबी को तो अपने पर्स में रख लोगी। ‘ चौथे ने लिखा, ‘लगता है अब ये भी जेल में जाएगा। आदिल के जैसे।’ इसके साथ ही एक अन्य ने लिखा, ‘सेख साब ये नौटंकी को इंडिया मत आने जेना आप रख लेना अपने पास।’ इसी तरह से लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
दो बार टूट चुकी राखी सावंत की शादी
आपको बता दें कि राखी सावंत प्यार में कई बार धोखा खा चुकी हैं। उनकी दो बार तो शादी भी टूट चुकी है। पहले उनका रिश्ता रितेश के साथ काफी चर्चा में रहा। हालांकि, बाद उनका ये रिश्ता और शादी भी टूट गई। इसके साथ ही फिर एक्ट्रेस ने आदिल खान के साथ निकाह किया था। इसके लिए उन्होंने धर्म तक बदल लिया था। लेकिन उनका ये रिश्ता भी ज्यादा समय तक नहीं टिका। राखी ने उन पर कई गंभीर आरोप भी लगाए थे और फिर आदिल को जेल जाना पड़ा था।