Raksha Bandhan 2025: रक्षा बंधन 2025 नज़दीक है और पूरे देश में इस पावन पर्व की रौनक देखने को मिल रही है। बाजारों में रंग-बिरंगी राखियां सजी हैं, मिठाई की दुकानों पर भीड़ उमड़ रही है, और सोशल मीडिया पर भाई-बहन के रिश्ते पर बने गाने जमकर वायरल हो रहे हैं।

हर साल की तरह इस बार भी भोजपुरी इंडस्ट्री ने राखी के मौके पर खूबसूरत गाने पेश किए हैं, जिनमें से एक गाना तेजी से वायरल हो रहा है- ‘भाई होले बहिनी के जान’।

अंकुश राजा और प्रियंका सिंह का राखी गाना

भोजपुरी सिंगिंग स्टार अंकुश राजा और प्रियंका सिंह की जोड़ी इस बार रक्षा बंधन पर भी लोगों के दिलों पर राज कर रही है। उनका गाना ‘भाई होले बहिनी के जान’ यूट्यूब पर लगातार व्यूज़ बटोर रहा है।

यह गाना अंकुश राजा के ऑफिशियल चैनल Ankush Raja Dhamaka पर अपलोड किया गया था। लगभग 11 महीने पहले पिछले साल की राखी पर रिलीज हुए इस गाने को अब तक 2.90 लाख (290K) से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।

Janmashtami 2025: ‘तू मुरली बजावत रहा’- खेसारी लाल यादव ने बजाई बांसुरी, मोरनी बनीं प्रियंका सिंह

रक्षा बंधन के मौके पर यह गाना फिर से सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है।

गाने में खूबसूरती से भाई-बहन के रिश्ते की गहराई को दिखाया गया है। इसमें बहनें अपने भाइयों के लिए राखी बांधते समय दुआएं करती नजर आती हैं और कहती हैं: इस दुनिया में तुमसे प्यारा कोई नहीं, भाई तो बहनों की जान होते हैं। वो कहती हैं हीरे-मोती जैसा भाई मिला है और भाग्य से ऐसा भाई मिलता है। वहीं अंकुश राजा अपनी बहन से कहते हैं कि बहन तुम घर की लक्ष्मी हो।

Rakhi 2025: ‘राखी में बहना का प्यार भैया’- आम्रपाली दुबे ने यमराज को बांधी राखी, वायरल हुआ नया भोजपुरी गाना

यहां देखें गाना: