बॉलीवुड के मशहूर एक्टर राजेश खन्ना ने अपनी फिल्मों और अपने अंदाज से हिंदी सिनेमा में जबरदस्त पहचान बनाई थी। ‘आखिरी खत’ से हिंदी सिनेमा में कदम रखने वाले राजेश खन्ना को बॉलीवुड का पहला सुपरस्टार भी कहा जाता था। यूं तो पूरा देश उनकी फिल्मों का दीवाना था, लेकिन उनकी गर्लफ्रेंड अंजू महेंद्रू कभी भी उनकी तारीफें नहीं करती थीं। यहां तक कि राजेश खन्ना भी उनके मुंह से अपनी तारीफ सुनने के लिए तरसते थे, लेकिन इसके बाद भी वह कभी भी काका की सराहना नहीं करती थीं।

Continue reading this story with Jansatta premium subscription
Already a subscriber? Sign in

स्क्रीन मैगजीन में छपे लेख के मुताबिक राजेश खन्ना गर्लफ्रेंड अंजू महेंद्रू के साथ अपनी फिल्में देखा करते थे और उनके मुंह से तारीफ सुनने का इंताजर करते थे। लेकिन वह तारीफ की जगह अकसर उनकी आलोजचना करती थीं। इस बारे में बात करते हुए काका ने कहा था, “मैंने कभी भी तारीफ की उम्मीद नहीं की। मैं केवल एक स्वीकृति चाहता था, एक इशारा जो आश्वस्त करता हो।”

राजेश खन्ना ने अंजू महेंद्रू के बारे में बात करते हुए आगे कहा था, “लेकिन वह हमेशा ही आलोचनात्मक रहीं।” लेख के मुताबिक अंजू महेंद्रू ने भी काका की तारीफ न करने की वजह बताई। उन्होंने कहा, “मैं आलोचना करती थी, क्योंकि मैं ऐसी ही हूं। अगर वह गलत हैं तो मैं उन्हें गलत ही कहूंगी। उन्हें केवल खुश रखने के लिए ही मैं उनकी तारीफें क्यों करूं।”

अंजू महेंद्रू ने इस बारे में बात करते हुए आगे कहा था, “राजेश खन्ना के आसपास पहले ही ऐसे कई लोग मौजूद थे, जो उनके घमंड को और बढ़ावा देते थे। आलोचनाओं के प्रति उनका रवैया थोड़ा नाजुक था, लेकिन मैं हमेशा से ही फ्रैंक थी।” बता दें कि संघर्ष के दिनों में भी अंजू महेंद्रू ने ही राजेश खन्ना का सबसे ज्यादा साथ दिया था। लेकिन जैसे-जैसे वह अपने करियर में आगे बढ़ रहे थे, दोनों के बीच दरार और भी बढ़ती जा रही थी।

अपने एक इंटरव्यू में अंजू महेंद्रू ने बताया था कि राजेश खन्ना की फ्लॉप होती फिल्मों ने उन्हें और भी ज्यादा परेशान कर दिया था। अंजू महेंद्रू ने राजेश खन्ना के बारे में बात करते हुए कहा था, “राजेश खन्ना का साथ पाना कठिन होता जा रहा था। उनकी फ्लॉप हो रही फिल्मों ने उन्हें परेशान करके रख दिया था। हर वक्त वह टेंशन में ही रहते थे।”