Asha Parekh On Rajesh Khanna: 70-80 के दशक की बेहतरीन अदाकारा आशा पारेख का अपने जमाने में सिक्का चलता था। वो इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार थीं। उन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्मों में काम किया था। उन्होंने उस समय के ए-लिस्टर्स अभिनेताओं के साथ भी स्क्रीन शेयर किया है। वहीं, राजेश खन्ना के साथ उनकी केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आती थी। दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया है। ऐसे में अब सालों के बाद आशा पारेख ने राजेश खन्ना को लेकर दावा किया है कि करियर के शुरुआती समय में वो उनसे डरते थे। उन्होंने उनसे जुड़ा किस्सा भी बताया है।

दरअसल, आशा पारेख ने हाल ही में ‘इंडियन आइडल’ के एक एपिसोड में शिरकत की थी। इस दौरान उन्होंने राजेश खन्ना से जुड़ा किस्सा बताया। राजेश और आशा पहली बार फिल्म ‘बहारों के सपने’ में साथ काम किया था। इस बातचीत में एक्ट्रेस ने कहा कि राजेश खन्ना ‘इंट्रोवर्ट’ थे। वो शुरुआती दिनों में किसी से भी बात नहीं करते थे। अभिनेत्री ने इस दौरान बताया कि राजेश खन्ना उनसे डरते थे। उनका मानना था कि राजेश ने उस समय अपना करियर शुरू किया था इसकी वजह से हो सकता हो कि वो झिझक रहे होंगे।

जब राजेश खन्ना को पड़ी डांट

इसके साथ ही उन्होंने राजेश खन्ना से जुड़ा किस्सा भी बताया और कहा कि एक दिन वो उनकी ओर देख रहे थे और फिर मुंह घुमा लिया था। इस पर आशा को बुरा लगा तो उन्होंने उनसे कहा था कि ‘कोई तारीख नहीं।’ इसके बाद उन्हें डांटा गया। फिर राजेश खन्ना ने आशा पारेख को फोन किया था और सफाई देते हुए कहा था कि उनका मतलब ऐसा नहीं था। बात ऐसी थी कि वो उनसे डरते थे।

बदल गया था राजेश खन्ना का रवैया

इसके साथ ही आशा पारेख ने इंडिया टुडे के साथ बातचीत में बताया था कि सुपरस्टार बनने के बाद राजेश खन्ना का रवैया थोड़ा बदल गया था। एक्ट्रेस ने बताया था कि जब वो सुपरस्टार बने तो उनके साथ काम करना थोड़ा मुश्किल था। पहली फिल्म ‘बहारों के सपने’ के दौरान थोड़े शांत स्वभाव के इंसान थे। लेकिन सफलता पाने के बाद उनका रवैया थोड़ा बदल गया था। सफलता पाने के बाद राजेश खन्ना हर समय लड़कियों से घिरे रहते थे।