Rajesh Khanna, Devyani Chaubal: राजेश खन्ना बॉलीवुड के पहले ‘सुपरस्टार’ थे। काका ने एक के बाद एक हिट फिल्में देकर यह मुकाम हासिल किया था। लेकिन वे अपने आप ही ‘सुपरस्टार’ नहीं बन गए थे। ये नाम उन्हें उस वक्त की बेहद पॉपुलर जर्नलिस्ट द्वारा दिया गया था। इस फिल्म पत्रकार का नाम था देवयानी चौबल।

देवयानी राजेश खन्ना की बड़ी फैन थीं। राजेश खन्ना को पहली बार देवयानी ने ही ‘सुपरस्टार’ कहकर पुकारा था। इसी के बाद से राजेश खन्ना के नाम के साथ सुपरस्टार नाम जुड़ गया था। राजेश खन्ना और देवयानी चौबल की दोस्ती काफी गहरी थी। काका, देवयानी से अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी सभी बातें बताते थे। देवयानी, एक तरीके से राजेश खन्ना की राजदार बन गई थीं और अपने कॉलम में उनके बारे में काफी अच्छा लिखा करती थीं।

इसी बीच उन्होंने राजेश खन्ना को ‘सुपरस्टार’ कह कर पुकारना शुरू कर दिया। अपने लेखों में राजेश खन्ना के नाम के आगे वे सुपरस्टार लिखने लगीं। धीरे-धीरे राजेश खन्ना इस नाम से पॉपुलर हो गए थे। काका, भी देवयानी को बहुत पसंद करते थे।

देवयानी को सबसे पहले बताई थी शादी की बात: जब राजेश खन्ना की शादी हो रही थी तो इस बारे में भी सबसे पहले देवयानी को ही खबर हुई थी। देवयानी ही वो पहली शख्स थीं, जिसको राजेश खन्ना ने बताया था कि वह डिंपल कपाड़िया के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

खुद बांधा था काका का सेहरा: देवयानी ने जब यह खबर ब्रेक की कि राजेश खन्ना अपनी उम्र से करीब आधी उम्र की डिंपल कपाड़िया संग शादी करने जा रहे हैं तो पूरी इंडस्ट्री में तहलका मच गया था। देवयानी और राजेश खन्ना की करीबी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि देवयानी ने शादी के दिन राजेश खन्ना को अपने हाथों से सहरा पहनाया था।

बता दें, देवयानी को लेकर कहा जाता था कि वह जिस एक्टर को पसंद करती थीं वह उनके बारे में अच्छा लिखती थीं। पर जब उन्हें कोई भाव नहीं देता था तो वह अपने कॉलम्स में स्टार्स और एक्टर्स के बारे में गॉसिप्स छापना शुरू कर देती थीं। धर्मेद्र से लेकर राज कपूर और दिलीप कुमार तक के साथ वह ऐसा कर चुकी थीं। उनकी कई स्टार्स से नोंकझोंक भी हुई थी।