राजेश खन्ना औऱ संजीव कुमार दोनों ही अपने जमाने के दिग्गज अभिनेता रह चुके हैं। लेकिन ये दोनों ही कलाकार एक दूसरे को बिलकुल भी पसंद नहीं करते थे। इसके पीछे की वजह रही इनकी आपसी ‘रंजिश’। असल में राजेश खन्ना अंजू महेंद्रू की बहुत गहरी दोस्ती थी। कहा जाता था कि दोनों ने एक दूसरे को डेट भी किया। वहीं संजीव कुमार को अंजू की दोस्ती काका संग बिलकुल भी पसंद नहीं थी। दरअसल, संजीव कुमार रिश्ते में अंजू के मामा जी लगते थे। अंजू की मां शांति महेंद्रू, संजीव कुमार की मुंह बोली बहन थीं। वह उन्हें रक्षाबंधन पर राखी भी बांधा करती थीं।

Continue reading this story with Jansatta premium subscription
Already a subscriber? Sign in करें

शांति महेंद्रू दिग्गज मदन मोहन की सगी बहन थीं और मदन मोहन के संजीव संग बहुत अच्छे रिश्ते थे। ऐसे में इनका एक दूसरे के यहां बहुत आना जाना था। तभी से अंजू महेंद्रू संजीव को भी मामा कहने लगी थीं। अब अंजू राजेश खन्ना के साथ भी घूमा फिरा करती थीं। लेकिन जब राजेश खन्ना ने डिंपल कपाड़िया से शादी कर ली, तो इस खबर ने सबको हैरान कर दिया था। वहीं संजीव भी काफी नाराज हुए थे। इसके अलावा डिंपल से शादी के बाद भी राजेश खन्ना और अंजू महेंद्रू का रिश्ता साथ में जुड़ा रहा, इस बात को संजीव कुमार नहीं सराहते थे। वहीं संजीव की रोक-टोक के चलते राजेश भी उन्हें पसंद नहीं करते थे।

संजीव और राजेश खन्ना एक दूसरे से इतनी नफरत करते थे, फिर भी दोनों को एक फिल्म में साथ काम करना पड़ा था। फिल्म ‘आपकी कसम’ में राजेश खन्ना ने संजीव कुमार को फिल्म के एक शॉट में जोरदार तमाचा मारा था। कहा जाता है कि उस वक्त सेट पर सब सुन्न हो गए थे। क्योंकि आपसी रंजिश के चलते काका ने संजीव कुमार को असल में ही चांटा जड़ दिया था।

इस फिल्म में संजीव कुमार और राजेश खन्ना के अलावा मुमताज भी थीं। बता दें, सुपरस्टार राजेश खन्ना ने फिल्म ‘आखिरी खत’ से हिंदी सिनेमा में कदम रखा था। साल 1973 में राजेश खन्ना ऐक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया के साथ शादी के बंधन में बंधे थे।

हालांकि डिंपल कपाड़िया से पहले राजेश खन्ना ऐक्ट्रेस अंजू महेंद्रू के साथ रिलेशनशिप में थे, लेकिन 1972 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। रिश्तों में दरार आने के बाद राजेश खन्ना और अंजू महेंद्रू 17 सालों बाद एक-दूसरे से मिले थे और इस दौरान उनके बीच माहौल भी काफी अजीब हो गया था।

Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा मनोरंजन समाचार (Entertainment News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
First published on: 25-11-2021 at 09:08 IST