Rajesh Khanna, BIRTHDAY SPECIAL: 80 के दशक के सुपरस्टार राजेश खन्ना की दीवानगी आज भी देश के करोड़ों युवाओं में देखने को मिलती है। उस जमाने में तो लड़कियां राजेश खन्ना के पीछे इस कदर दीवानी हुआ करती थीं कि राजेश खन्ना की गाड़ी पर अपने लिपस्टिक के निशान छोड़ जाती थीं। एक्टर का चार्म ऐसा था कि कोई उनसे बच नहीं पाता था। लेकिन सुपरस्टार राजेश खन्ना में फिर भी थोड़ा असंतोष था। कोई था जिससे उन्हें थोड़ी इंस्कियोरिटी फील होने लगी थी।

ये आगे जाकर टीवी के जाने माने कलाकार बनकर उभरे। रामानंद सागर की ‘रामायण’ में उन एक्टर ने खूब नाम कमाया और दर्शको में अपनी खास छाप छोड़ी। राजेश खन्ना को जिनसे इंसिक्योरिटी होने लगी थी वे कोई और नहीं बल्कि ‘रामायण के मेघनाद’ यानी विजय अरोड़ा थे। एक दौर था जब विजय अरोड़ा इतने मशहूर हो गए थे कि राजेश खन्ना को डर सताने लगा था खुद की लोकप्रियता को लेकर।

फिल्म ‘जरूरत’ से विजय अरोड़ा ने बॉलीवुड में कदम रखा था। उस वक्त राजेश खन्न का नाम बॉलीवुड में चलता था। इसके बाद विजय ने जीनत अमान के साथ काम किया, तब उनकी पॉपुलैरिटी बढ़ी। साल 1973 में फिल्म ‘यादों की बारात’ आई थी। इस फिल्म में एक बेहद रोमांटिक गाना था जिसे आज भी खूब गुनगुनाया जाता है- चुरा लिया है तुमने जो दिल को। उस गाने में विजय अरोड़ा के उस सूट वाले लुक को देख कर लड़किया दीवानी हुई जा रही थीं। वहीं इस गाने के आने के बाद सुपरस्टार राजेश खन्ना को लगने लगा था कि कहीं इससे उनके स्टारडम में कोई असर तो नहीं पड़ेगा?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @bollyvintage

राजेश खन्ना ऐसे ही सुपरस्टार नहीं बने थे। इसके पीछे उन्होंने काफी मेहनत की थी। इतना ही नहीं उन्होंने सक्सेस पाने के लिए अपना असली नाम तक बदल डाला था। और ये पैंतरा काम भी कर गया। राजेश खन्ना का नाम दुनिया भर में जाना जाने लगा। राजेश खन्ना के लिए उनके करियर का गोलडन पीरियरड 1969 से 1971 तक रहा। इस दौरान उनकी 15 सुपरहिट फिल्में आई थीं। फिल्म अराधना, दो रास्ते, खामोशी, सच्चा झूठा, कटी पतंग, सफर, दाग, गुड्डी, अमर प्रेम, आनंद, नमक हराम, रोटी, अवतार, जैसी फिल्में उनके करियर की हिट लिस्ट में शुमार है।