Rajasthani Song, Mewadi Brothers Song: इन दिनों एक से बढ़कर एक गाने सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं। हरियाणवी, पंजाबी, भोजपुरी गानों के बीच अब राजस्थानी गानों ने भी आडियंस के बीच अपनी अच्छी पहुंच बना ली है। इन दिनों एक से बढ़कर एक राजस्थानी गाने ऑडियंस द्वारा काफी देखे और सुने जा रहे हैं। एक औऱ गाना सामने आया है- ‘दिल में बसगी’। इस राजस्थानी गाने को अब तक 33 मिलियन बार देखा जा चुका है।
गाने का संगीत मेवाड़ी ब्रदर्स ने बनाया है। वहीं इसे आवाज दी है किशन भड़ाना औऱ ममता रंगीली ने। गाने में विष्णु बघाना औऱ आरती कमाल का डांस और एक्टिंग करते दिख रहे हैं। इससे पहले भी मेवाड़ी ब्रदर्स ऐसा हिट सॉन्ग दे चुके हैं। मेवाड़ी ब्रदर्स के साथ ममता रंगीली ने एक गाने से लोगों का खूब दिल जीता था। ‘नाच म्हारी बींदणी’ गाना भी फैंस द्वारा काफी पसंद किया गया था। इस गाने को भी 1,943,558 व्यूज मिल चुके हैं। मेवाड़ी ब्रदर्स के बनाए गानों को लोग पसंद कर रहे हैं।
वीडियो के कमेंट सेक्शन पर इस वीडियो को काफी तारीफ मिली है। कई व्यूवर्स कहते दिखे कि गाने में क्या जोश है, तो किसी ने कहा- भाई हमें गाना समझ नहीं आया पर हम इसे सुनते हैं। एक यूजर ने कहा- गाने में डांसर का डांस कमाल का है। तो कोई बोला- आरती जबरदस्त डांस कर रही हो।
इन वीडियोज में कई विदेशी कमेंट भी देखने को मिल रहे हैं जिन्हें राजस्थानी गाने के इस वीडियो में महिला द्वारा पहनी गई पोशाक बहुत पसंद आ रही है। गाने में राजस्थानी लोकेशन, पहनावा आदि देखना बहुत पसंद किया जा रहा है। इस गाने को देख कर भी लोग कमेंट में डांसर की तारीफ करते हुए कह रहे हैं-क्या साज श्रृंगार, पहनावा और डांस है। गाने में महिला लाल रंग का घाघरा चोली पहने नजर आ रही है।
