Rajasthani Lok Geet: इन दिनों एक से बढ़कर एक रीजनल गाने सामने आ रहे हैं। अभी तक भोजपुरी और हरियाणवी गानों की धूम मची थी। इसके अलावा पंजाबी गाने भी खूब बजा करते थे। वहीं अब राजस्थानी गानों की भी बहार आ गई है। यूट्यूब पर इन दिनों एक से बढ़कर एक राजस्थानी गाने सुनने और देखने को मिल रहे हैं।
इन राजस्थानी गानों की खासियत ये है कि गाने में जबरदस्त लोक नृत्य का भी तड़का लगाया गया है। वहीं गानों को नए तरह से पेश करने का तरीका लोगों को काफी पसंद आ रहा है, जिसे रीजनल पॉप कहा जा रहा है। ऐसा ही एक राजस्थानी गाना इस वक्त काफी पॉपुलर हो गया है- ‘बन्नो फॉर्च्यूनर लायो’। गाने के असली बोल हैं- बन्नी थारो बन्नो दीवाना (गाड़ी फॉर्च्यूनर लायो)। इस गाने में डांसर्स जम कर नाच रही हैं।
डांसर्स के मूव्स देख कर हर कोई कह रहा है कि ये इतनी एनर्जी ला कहां से रही हैं। कमेंट बॉक्स पर इतनी तारीफ हो रही है जिनमें कई विदेशी लोग भी इस गाने को देख कर राजस्थानी पहनावे, गाने और डांस की तारीफ कर रहे हैं। इस गाने को अब तक 20 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
गाना ‘बन्नो फॉर्च्यूनर लायो’ के इस वर्जन को सुगणा बाई ने अपनी आवाज दी है। म्यूजिक राज स्टूडियो रैला का है। गाने के आर्टिस्ट हैं- पायल असिंद, दीपिका भाट, तितली बघाना। गाने को प्रोड्यूस किया है- गणेश ने और डायरेक्ट किया है बबलू ने।
इससे पहले एक और राजस्थानी गाना काफी पॉपुलर हुआ था जिसे 260 मिलियन व्यूज मिले थे। इस गाने का नाम है – ‘लै फोटू लै’। इस गाने को अपनी आवाज दी है नीलू रंगीली ने। गाने में डांस कर रही लड़की गौरी नगौरी हैं और गौरी के साथ डांस में उनका साथ दे रहे हैं कुमार गौरव। गाने में गौरी के डांस से लेकर पहनावे तक सब कुछ पसंद किया जा रहा है। एनर्जी से भरी गौरी गाने में कमाल के ठुमके लगाती दिख रही हैं। इस गाने को भी शादी पार्टियों में भी काफी बजाया जाता है।

