एक्टर राज प्रेमी बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी फैंस तक का दिल जीत चुके हैं। टीवी शोज के अलावा वे बॉलीवुड फिल्मों और भोजपुरी फिल्मों में भी नजर आए। एक्टर दिनेश लाल यादव की फिल्म ‘दुल्हे राजा’ में राज प्रेमी ने काम किया था। तो वहीं राज ने सत्या 2 में भी अपने अभिनय से लोहा मनवााया था। इसके अलावा अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) की फिल्म ‘बॉम्बे वेलवेट’ में भी राज प्रेमी नजर आए थे। खास बात ये भी है कि एक्टर हिंदी और भोजपुरी फिल्मों को प्रोड्यूस भी कर चुके हैं।

इतना ही नहीं राज रामानंद सागर के टीवी शो से भी फैंस के बीच अपनी एक अलग छाप छोड़ चुके थे। रामानंद सागर के हिट टीवी सीरियल ‘श्री कृष्णा’ में एक्टर राज प्रेमी ने शिशुपाल का किरदार निभाया था। इस कैरेक्टर ने उन्हें दर्शकों के बीच एक खास पहचान दी। शो में बेशक उनके 2 से 3 एपिसोड में ही शॉट्स थे, लेकिन उनकी एक्टिंग को आज भी फैंस याद करते हैं। रामानंद का श्री कृष्णा शो साल 1993 में आया था।

एक्टर राज प्रेमी के फेशियल एक्सप्रेशन इतने प्रभावशाली हैं कि उन्हें विलेन के किरदार में खूब पसंद किया जाता है। राज प्रेमा ज्यादातर निगेटिव रोल में ही नजर आते हैं। इस शो के बाद उन्हें अगले शो में भी काम मिला। यह शो था ‘जय श्री कृष्णा’। इस शो में राज प्रेमी कंस की भूमिका में थे।

इसके बाद राज को हनुमान जी का किरदार भी निभाने के लिए मिला। शो जय हनुमान में राज प्रेमी नजर आए। कलर्स के शो जय श्री कृष्ण में जब उन्होंने कंस का किरदार निभाया था। लोगों ने उन्हें इस रोल में खूब पसंद किया। इसके अलावा और भी कई टीवी शोज रहे जैसे- मन की आवाज प्रतिज्ञा, अदालत, चंद्रगुप्त मौर्य, संकट मोचन, देवों के देव महादेव। वहीं प्रेमी ने सब टीवी के पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में भी काम किया था। मुकेश खन्ना के शो शक्तिमान में भी एक्टर एक छोटे से किरदार में नजर आए थे।