पोर्नोग्राफी केस में बिजनेसमैन और एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को कोर्ट ने पुलिस रिमांड में भेज दिया है। कोर्ट ने कुंद्र की रिमांड 27 जुलाई तक बढ़ा दी है। शुक्रवार को मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम राज कुंद्रा को उनके घर लेकर पहुंची थी। यहां शिल्पा शेट्टी भी मौजूद थीं। क्राइम ब्रांच की टीम ने सर्च ऑपरेशन में कई अहम सबूत जब्त भी किए हैं। ऐसे में एक लाइव डिबेट में एक्टर मुकेश खन्ना भी भड़क उठे।

‘एबीपी न्यूज़’ के टीवी शो में मुकेश खन्ना ने कहा, ‘बॉलीवुड में कुछ भी छिपता नहीं है बल्कि छिपाया जाता है।’ मॉडल और एक्टर मानवी तनेजा कहती हैं, ‘लड़कियां निर्दोष नहीं हैं। कहा जा रहा है कि लड़कियों से कुछ भी गलत या झूठ बोलकर रोल करवा लिया गया है। जबतक आपकी खुद की इच्छा नहीं होती तो आपसे कोई झूठ बोलकर काम ही नहीं करवा सकता। ये कोई बोल्ड फोटोशूट नहीं है कि बस ऐसे ही काम हो गया। ये लीगल नहीं बल्कि अवैध है।’

निगेटिव रोल के लिए मना कर देते थे मुकेश खन्ना: मानवी कहती हैं, ‘जब पैसे मिल रहे थे तो ये लोग मुंह नहीं खोल रही थीं। एक्टर के रूप में अगर मुझे कोई किसिंग सीन करने के लिए कहेगा तो मैं नहीं करूंगी। बोल्ड और पोर्नोग्राफी कंटेंट में बहुत अंतर होता है। राज कुंद्रा से ज्यादा एक्ट्रेस दोषी हैं।’ मुकेश खन्ना इस बीच कहते हैं, ‘मैंने आजतक हर निगेटिव रोल मना किया। ऐसा नहीं है कि जो आपके साथ हुआ हो वो इन्हीं लड़कियों के साथ भी हुआ हो। आपके साथ में ऐसा हुआ है?’

मुकेश खन्ना आगे कहते हैं, ‘गांव से आने वाले लोगों के साथ ऐसा नहीं होता है। उन लोगों के लिए 4 रुपए भी बहुत ज्यादा होता है। हो सकता है मानवी के लिए चार लाख रुपए भी कम हों। एक्ट्रेस का ऑडिशन तक भी होता है। लड़कियां ऐसा करती हैं और कई बार फिल्म इंडस्ट्री में मना करना सबसे मुश्किल होता है। मुझे दिलीप कुमार ने भी कहा था कि यहां न कहना बहुत मुश्किल होता है।’ इस बीच मानवी कहती हैं, ‘विलेन के रोल और पोर्नोग्राफी में बहुत अंतर होता है। क्या बात कर रहे हैं आप?’