बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) इन दिनों अपनी फिल्म UT69 को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म का ट्रेलर हाल ही में आया है। जिसमें राज कुंद्रा के एडल्ट फिल्म केस में जेल में जाने से लेकर बुरे वक्त के बारे में सब दिखाया गया। इस फिल्म की चर्चा के बीच राज के एक ट्वीट ने सबको हिला कर रख दिया। जिसमें लिखा था कि वह अलग हो गए हैं। फैंस ने इसे शिल्पा से जोड़ लिया था और कयास लग रहे थे कि राज और शिल्पा शेट्टी अलग हो गए हैं। लेकिन राज ने एक वीडियो शेयर किया है, जिससे सारा कंफ्यूजन दूर हो गया है।

मास्क से अलह हुए हैं राज कुंद्रा

राज ने जो वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, उसमें अलग अलग मास्क और मासक पहने हुए राज कुंद्रा को दिखाया गया है। अंत में वो भी दिखाया गया जब अपनी फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर राज कुंद्रा ने मास्क हटाया था। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, “मास्क की विदाई। अब अलग होने का समय आ गया है। पिछले दो सालों में मुझे सुरक्षित रखने के लिए धन्यवाद। अपनी जर्नी के अगले पढ़ाव #UT69 पर।”

ट्विटर पर भी राज कुंद्रा ने बताया है कि उन्होंने वह अपने मास्क से अलग हुए हैं। लेकिन जो पोस्ट उन्होंने पहले किया था, उसने लोगों को कुछ और ही सोचने पर मजबूर कर दिया था। राज कुंद्रा ने लिखा था, “हम अलग हो गए हैं और आप सब से विनती है हमें इस बुरे वक्त में थोड़ा समय दें।” शिल्पा शेट्टी के फैंस इस ट्वीट को पढ़ने के बाद काफी परेशान हो गए थे, लेकिन कुछ ही घंटों में राज के वीडियो ने सारा कंफ्यूजन दूर कर दिया।

आपको बता दें कि करीब 2 साल पहले राज कुंद्रा को एक पोर्न ऐप केस में गिरफ्तार किया गया था। राज पर अश्लील कंटेंट बनाने और बेचने का आरोप था। इस आरोप में राज को करीब 2 महीने आर्थर रोड जेल में बिताने पड़े थे।

जेल से बाहर आने के बाद राज को हमेशा मास्क लगाए देखा गया, इसके लिए उन्हें मास्कमैन भी कहा जाने लगा। राज कुंद्रा को ट्रोल भी किया जाता था। अपने ट्रोलर्स को जवाब देने के लिए राज कुंद्रा ने एक ट्वीट भी किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था, “आर्थर रोड जेल से छूटे हुए एक साल हो गया। बस वक्त की बात है, न्याय होगा। सच जल्द सामने आएगा। शुक्रिया वेलविशर्स और उससे बड़ा थैंक यू ट्रोलर्स को जिन्होंने मुझे मजबूत बनाया।”