CineGram: राज कपूर, जिन्हें बॉलीवुड का ‘शो मैन’ कहा जाता है, न केवल अपनी फिल्मों के लिए बल्कि अपनी जिंदादिली के लिए भी मशहूर थे। वे जैसे पर्दे पर जीवन के अलग-अलग रंगों को उकेरते थे, वैसे ही असल जिंदगी में भी खुलकर जीने में विश्वास रखते थे। बॉलीवुड की ‘फर्स्ट फैमिली’ माने जाने वाले राज कपूर के परिवार में हर त्योहार को पूरे जोश और उल्लास के साथ मनाने की परंपरा थी, जिसमें होली का खास स्थान था।

राज कपूर की होली पार्टी का सबको पूरे साल बेसब्री से इंतजार रहता था। चूंकि राज कपूर उस वक्त इंडस्ट्री के बड़े नाम थे, ऐसे में इंडस्ट्री से जुड़ा हर शख्स उनकी पार्टी में शामिल होना चाहता था। अमिताभ बच्चन से लेकर दिलीप कुमार जैसे स्टार्स राज कपूर की गेस्ट लिस्ट में शामिल रहते थे। हालांकि सुपरस्टार देव आनंद का नाम राजकपूर की होली पार्टी की गेस्ट लिस्ट से गायब रहता था।

आरके स्टूडियो में मनाई जाती थी होली

राज कपूर की चर्चित होली पार्टी का आयोजन हर साल आरके स्टूडियो में हुआ करता था। इस पार्टी में शामिल होने वालों में मनोज कुमार, शम्मी कपूर, दिलीप कुमार, शशि कपूर, अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी-धर्मेंद्र, जितेंद्र और शत्रुघ्न सिन्हा जैसे सितारों का नाम होता था, लेकिन देव आनंद दूर ही रहते थे।

VIDEO: क्या प्रेग्नेंट हैं शोएब मलिक की तीसरी बीवी? खाने की महक से सना जावेद को हुई दिक्कत तो लोग लगाने लगे कयास

इस वजह से देव आनंद रहते थे दूर

ये वो दौर था जब इंडस्ट्री में देव आनंद का अपना अलग ओहदा था। वे इंडस्ट्री के सुपरस्टार थे। राज कपूर और देव आनंद के बीच ऐसा कोई मसला भी नहीं था। दोनों की अच्छी जमती भी थी। दरअसल, ये देव आनंद ही थे जो जान बूझकर राज कपूर की होली पार्टी में नहीं जाते थे।

देव आनंद को होली खेलना बिलकुल भी पसंद नहीं था। ऐसे में वह रंगों भरे इस त्योहार से दूरी बनाए रखते थे। दोस्त होने के नाते राज कपूर को इस बारे में पता भी था, ऐसे में उन्होंने खुद कभी देव आनंद को अपनी पार्टी में आने के लिए फोर्स भी नहीं किया।

हर स्टार मस्ती में झूमता नजर आता

आरके स्टूडियो की इस होली पार्टी की रंगत ऐसी होती थी कि पूरे साल सब बेसब्री से इसका इंतजार करते। पार्टी में कहीं नाच-गाना चल रहा होता, तो कहीं रंगों की धूम मची होती थी। खाने-पीने के भी तमाम इंतजाम होते थे। मेहमानों को तरह-तरह के व्यंजन परोसे जाते थे।

‘हमें अलग होना है 25 लाख चाहिए’, शादी के 6 महीने में ही पति से अलग होंगी एक्ट्रेस अदिति शर्मा? वकील का खुलासा- ‘वहां पे मारा-मारी हो गई’

राज कपूर के निधन के बाद बंद हो गई पार्टी

आरके स्टूडियो में होली पार्टी का सिलसिला साल 1998 तक चलता रहा। हालांकि राज कपूर के निधन के बाद यह पार्टी बंद हो गई। लेकिन उस दौर के तमाम स्टार इसे अभी भी मिस करते हैं।