हिंदी सिनेमा के शोमैन राज कपूर का जन्म 14 दिसंबर 1924 को हुआ था। उन्होंने अपने जीवन में बहुत कुछ हासिल किया लेकिन मोहब्बत के मामले में उनकी किस्मत ने साथ नहीं दिया। राज कपूर की फिल्में, उनके काम के साथ-साथ उनकी पर्सनल लाइफ भी खूब चर्चा में रही है। आज भी लोग उनके किस्सों को याद करते हैं। दिवंगत अभिनेता की बर्थ एनिवर्सिरी पर हम उनसे जुड़े कुछ और किस्से आज साझा करने वाले हैं।

राज कपूर पहले से शादीशुदा थे लेकिन बावजूद इसके उन्हें अभिनेत्री नरगिस से प्यार हो गया। राज कपूर को जीवन में कई बार मोहब्बत हुई और इसका खुलासा खुद उनके बेटे दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर ने किया था। राज कपूर की पहली डायरेक्टोरियल फिल्म ‘आग’ में नरगिस ही हिरोइन थीं। इस दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ने लगीं। नरगिस राज कपूर से शादी करना चाहती थीं, लेकिन अपनी मां के डर से ऐसा नहीं कर सकी। जब उनकी मां का निधन हुआ तो वह खुलकर रहने लगीं।

राजकपूर पहले से ही कृष्णा के साथ शादीशुदा थे और नई मोहब्बत के लिए अपनी पत्नी को छोड़ने के लिए तैयार नहीं थे। बताया जाता है कि नरगिस, राज कपूर के प्यार में इस कदर डूबी थीं कि उनकी फिल्म में पैसा लगाने के लिए उन्होंने अपने जेवर भी बेच दिए थे। दोनों का हसीन रिश्ता 9 सालों तक चला, लेकिन राज कपूर उसे शादी नहीं कर सकते थे और नरगिस ने वो रिश्ता तोड़ दिया।

बाथटब में रात गुजारते थे राज कपूर

राज कपूर से रिश्ता तोड़ने के बाद नरगिस ने सुनील दत्त से शादी कर ली थी। ये बात राज कपूर से बर्दाश्त नहीं हुई और वह दुखी रहने लगे। उन्होंने रात को सोना छोड़ दिया था और वह पूरी रात बाथटब में बैठकर शराब पीते थे और रोया करते थे। बताया जाता है कि नरगिस के गम में राज कपूर ने खुद को कई बार सिगरेट से भी जलाया था।

बताया जाता है कि राज कपूर को बेड पर सोने की आदत नहीं थी। वह जमीन पर बिस्तर बिछाकर सोया करते थे। इस आदत के कारण उन्हें एक बाद लंदन में जुर्माना भरना पड़ा था। वह लंदन के एक मशहूर होटल में रुके थे और वहां जमीन पर सो रहे थे। एक दिन उन्हें मना किया गया और वह नहीं मानें। फिर अलगे दिन भी उन्होंने ऐसा किया, जिसके कारण उन्हें जुर्माना भरना पड़ा।