बॉलीवुड के स्टार कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की जोड़ी इंडस्ट्री की फेवरेट जोड़ियों में से एक हैं। फैंस उनकी एक झलक का बेसब्री से इंतजार करते हैं। वहीं, इस कपल की लाडली बेटी राहा कपूर जन्म के बाद से ही मीडिया में लाइमलाइट बटोरती हैं। उनकी एक झलक का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। राहा की क्यूटनेस अक्सर फैंस का दिल जीत लेती है। ऐसे में अब एयरपोर्ट से रणबीर-आलिया की लाडली का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वो दादी नीतू कपूर को देखते ही ताली बजाकर क्यूट रिएक्शन देती हैं। साथ ही पहली बार उनकी आवाज भी सुनने के लिए मिलती है।
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में राहा कपूर को मम्मी आलिया की गोद में देखा जा सकता है। उनके साथ रणबीर कपूर भी हैं। वहीं, बाद में नीतू कपूर भी आती हैं और उन्हें देखकर राहा खुशी से उछल जाती हैं। वो दादी को देखकर हाथ हिलाने लगती हैं। तोतली आवाज में दादी से कुछ कहती हैं तो नीतू भी लाड करने से पीछे नहीं हटती हैं फिर वो प्यार से थप्पड़ वाला हाथ दिखाती हैं तो राहा उस पर रिएक्शन देती हैं। राहा ताली बजाकर क्यूट रिएक्शन देती हैं।
वीडियो में देख सकते हैं कि सास नीतू कपूर के आते ही आलिया भट्ट कहती हैं, ‘क्या टाइमिंग है।’ राहा और आलिया का रिएक्शन कमाल का होता है। सोशल मीडिया यूजर्स जमकर कमेंट्स कर रहे हैं और वो राहा की क्यूटनेस पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। अगर इस पर लोगों के रिएक्शन की बात की जाए तो एक ने लिखा, ‘बुरी नजर ना लग जाए।’ दूसरे ने लिखा, ‘यार ये बहुत प्यारी है।’ इसके साथ ही एक अन्य ने लिखा, ‘यार ये इतनी प्यारी है कि मैं उनका वीडियो बार-बार देख रही हूं।’ बहरहाल, कपूर फैमिली को लेकर अभी ये सामने नहीं आया है कि वो सभी कहां गए हैं।
‘जिगरा’ में नजर आएंगी आलिया भट्ट
वहीं, आलिया भट्ट के प्रोफेशनल फ्रंट की बात की जाए तो एक्ट्रेस इन दिनों फिल्म ‘जिगरा’ को लेकर चर्चा में हैं। इसे दिवाली के मौके पर रिलीज किया जाएगा। फिल्म की रिलीज डेट 11 अक्टूबर है। बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट की मूवी की टक्कर राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की फिल्म से है। दोनों स्टार्स की फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ भी 11 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। ये एक फैमिली कॉमेडी ड्रामा मूवी है। वहीं, आलिया ‘जिगरा’ के जरिए पहली बार एक्शन मोड में दिखेंगी। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि दोनों फिल्मों में से कौन सी बॉक्स ऑफिस पर बाजी मारती है।