बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह की सिंगिंग का हर कोई दीवाना है। वह कठिन से कठिन गाना भी चेहरे पर स्माइल के साथ गाते हैं। उनके टैलेंट की हर कोई तारीफ करता है, इसके साथ ही अरिजीत अपनी सादगी के लिए भी जाने जाते हैं। रैपर रफ्तार का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह कह रहे हैं कि अरिजीत सिंह एक दिन में उनके जैसे 100 खा जाएं।

शान पराशर के पॉडकास्ट में रफ्तार ने अरिजीत के बारे में कुछ किस्से शेयर किए। रफ्तार ने कहा, “मैं उनसे मिल चुका हुई कई बार, जितना पैसा वो कमाते है और जो इंसान वो हैं। जो लोग एक दूसरे को अमीर समझते हैं, हमारी म्यूजिक इंडस्ट्री के अंदर ही, जो अमीर लोग दिखते भी हैं, उनमें हम भी शामिल हैं। हमारे जैसे सौ खाए एक दिन में अरिजीत। झूठ नहीं कह रहा।”

रफ्तार के साथ इस पॉडकास्ट में इक्का भी शामिल हुए। रफ्तार की बात सुनकर इक्का ने कहा, “एक तूने वो बात बताई थी ऑटो वाली।”

ये सुनकर रफ्तार ने एक किस्सा सुनाया, जिसमें उन्होंने कहा, “भाई शो वो किया अपना बढ़िया सा, गेट से बाहर निकले, गाड़ी आने में टाइम लग रहा है खुद ऑटो में बैठे और घर। ऑटो दिखा, बैठे और निकल गए। कोई चक्कर नहीं।” इसके बाद रफ्तार ने दूसरा किस्सा शेयर किया।

रफ्तार ने बताया कि अरिजीत को वेडिंग में परफॉर्म करना पसंद नहीं है, जबकि इसके बदले उनके सामने बड़े-बड़े ऑफर तक रखे गए। रफ्तार ने कहा, “वेडिंग परफॉर्मेंस करना पसंद नहीं है, बिल्कुल पसंद नहीं है, शोज करना पसंद है। किसी ने बोला कि आप करो, बदले में घर ले लिया, ड्यूपलेक्स बॉम्बे के अंदर। कितने का आता है बॉम्बे में? ये मिल जाता है 1 घंटे 1.5 घंटे की परफॉर्मेंस के लिए अरिजीत को।”

बता दें कि अरिजीत ने साल 2009 में फिल्म ‘मर्डर 2’ के गाने ‘फिर मोहब्बत’ से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उनके लव सॉन्ग काफी मशहूर हुए। अरिजीत की परफॉर्मेंस देखने के लिए उनके फैंस बहुत एक्साइटेड रहते हैं। वह मंच को अपना मंदिर मानते हैं। इससे जुड़ा एक किस्सा भी है, पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…