South Adda: साउथ सिनेमा की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पुष्पा’ से मशहूर हुए टॉलीवुड एक्टर श्रीतेज के खिलाफ हैदराबाद के कुकटपल्ली पुलिस स्टेशन में केस दर्ज हुआ है। एक्टर के खिलाफ एक महिला ने शारीरिक और आर्थिक शोषण का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आपको बता दें एक्टर के खिलाफ आईपीसी की धारा 69, 115(2) और 318 (2) के तहत भी जीरो एफआईआर दर्ज की गई है।

महिला ने जो शिकायत दर्ज कराई है उसके मुताबिक श्रीतेज ने उससे शादी का वादा किया था, जिससे दोनों रिलेशनशिप में आए। इस दौरान श्रीतेज ने उनका फिजिकली, इमोशनली शोषण किया। महिला ने आरोप लगाया कि उनका आर्थिक शोषण भी हुआ है। आरोपी ने उनसे 20 लाख रुपये लिए थे। पीड़िता का दावा है कि उनके साथ रिलेशन में होने के बाद भी उसका एक और महिला के साथ फिजिकली संबंध था और उससे एक 7 साल का बेटा भी है।

आपको बता दें, पीड़िता ने अप्रैल 2024 में भी श्रीतेज के खिलाफ मामला दर्ज कराया था, मगर बाद में शिकायत वापस ले ली थी।

वहीं बात करें फिल्म पुष्पा की तो एडवांस बुकिंग ने यूएसए में RRR और जवान को कड़ी टक्कर दी है। नीचे क्लिक करके आप पूरी खबर पढ़ सकते हैं।

Pushpa 2 Advance Booking: USA में बजा ‘पुष्पा 2’ का डंका, RRR और ‘जवान’ को दे सकती है कड़ी टक्कर, जानिए एडवांस बुकिंग का हाल

पुष्पा 2 अगले महीने 6 दिसंबर को रिलीज होने के लिए तैयार है। एक बार फिर पुष्पा राज के अवतार में अल्लू अर्जुन वापसी कर रहे हैं। फिल्म में उनकी पत्नी के रोल में हैं।

South Adda: ‘पुष्पा 2’ का नया धमाका, रिलीज से 10 दिन पहले जारी हुआ ‘किसिक’, आइटम गर्ल बन श्रीलीला ने बढ़ाई धड़कनें