Pushpa 2 Box Office Collection Day 13: अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ को रिलीज हुए 13 दिन हो चुके हैं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसका दबदबा अब भी कायम है। फिल्म 5 दिसंबर को करीब 5000 स्क्रीन पर रिलीज की गई थी और पहले ही दिन इसने सबसे बड़ा रिकॉर्ड बना डाला। Pushpa 2 ने 164 करोड़ से ओपनिंग की थी और सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो अब तक ये फिल्म भारत में 953.3 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है।
वर्ल्डवाइड किया इतना कलेक्शन
फिल्म ने न केवल भारत बल्कि विदेश में भी जलवा कायम रखा है। ‘पुष्पा 2’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन स्लो होने का नाम नहीं ले रहा है। फिल्म ने 13 दिनों में वर्ल्डवाइड 1,336.2 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। इतने कम दिनों में इस आंकड़े ने कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। ये फिल्म सबसे कम समय में 1000 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली पहली हिंदी फिल्म बन गई है।
मंगलवार यानी 12वें दिन तक फिल्म ने 1,336.2 का बिजनेस किया था, जबकि इतने दिनों में एसएस राजमौली की फिल्म ‘आरआरआर’ ने 1,230 करोड़ का बिजनेस किया था और यश की फिल्म ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ ने ग्लोबली 1,215 करोड़ कमाये थे।
फिल्म का हर दिन का कलेक्शन
फिल्म ने रिलीज से पहले ह 10.65 करोड़ का बिजनेस कर लिया था और ओपनिंग पर 164.25 करोड़ का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन 93.8 करोड़ रहा। तीसरे दिन 119.25 करोड़, चौथे दिन 141.05, पांचवें दिन 64.45 करोड़, छठे दिन 51.55 करोड़, सातवें दिन 43.35 करोड़, आठवें दिन ‘पुष्पा 2’ ने 37.45 करोड़ का बिजनेस किया। जिसके बाद इसका पहले हफ्ते का कलेक्शन 725.8 करोड़ रहा।
इसके बाद दूसरे हफ्ते के पहले दिन यानी 9वें दिन फिल्म ने 36.4 करोड़ का बिजनेस किया। 10वें दिन फिल्म न 63.3 करोड़, 11वें दिन 76.6 करोड़, 12वें दिन 26.95 करोड़ और 13वें दिन अल्लू अर्जुन स्टारर ने 24.35 करोड़ कमाये। इसके बाद फिल्म का भारत में कुल कलेक्शन 953.3 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। फिल्म का रिव्यू पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…