साउथ फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) के अफेयर के चर्चे आम हैं। वो पिछले काफी समय से रिलेशनशिप और डेटिंग की वजह से लाइमलाइट में रहते हैं। कई बार दोनों को साथ में देखा गया। मालदीव वेकेशन से भी उनकी तस्वीरें सामने आई थी, जिसे लेकर कयास लगाए गए थे कि दोनों साथ में वेकेशन के लिए गए थे। वहीं, बीते दिन ही रश्मिका और विजय की लंच डेट से भी तस्वीरें सामने आई थीं, जिसे देखने के बाद लोग उनके रिलेशनशिप को कंफर्म मानने लगे। इसी बीच अब एक्ट्रेस ने शादी को लेकर कुछ ऐसा हिंट दे दिया, जिसके बाद तो अफेयर की खबरों को और भी हवा मिल गई और चर्चा और भी गरमा गई।

दरअसल, रश्मिका मंदाना इन दिनों अपकमिंग फिल्म ‘पुष्पा 2’ के प्रमोशन में बिजी हैं। बीते दिन इसका प्री-रिलीज इवेंट चेन्नई में रखा गया था, जिसमें फिल्म की स्टारकास्ट पहुंची। इस दौरान रश्मिका ने फिल्म के साथ ही अपनी डेटिंग की खबरों और मैरिज प्लान पर प्रतिक्रिया दी। फिल्म के प्रमोशनल इवेंट में एक्ट्रेस से सवाल किया गया था कि जिस आदमी से वो शादी करना चाहती हैं वो फिल्म इंडस्ट्री से है या नहीं? इस पर ‘पुष्पा’ एक्ट्रेस ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि इसके बारे में सभी जानते हैं। हालांकि, ये बात कहते हुए अभिनेत्री ने विजय देवरकोंडा का नाम नहीं लिया। विजय और रश्मिका के डेटिंग की खबरें आज कोई नई नहीं है बल्कि पिछले कुछ सालों से इनके अफेयर की चर्चा हो रही है।

किससे शादी करना चाहती हैं रश्मिका मंदाना?

इसके साथ ही सवाल-जवाब का सिलसिला यहीं खत्म नहीं हुआ। इवेंट में होस्ट ने आगे रश्मिका मंदाना से एक और सवाल किया कि वो कैसा इंसान पसंद करती हैं और किससे शादी करना चाहेंगी? इस पर नेशनल क्रश ने जवाब दिया कि वो जानती हैं कि होस्ट यही जवाब चाहते हैं। उनके इस जवाब पर भीड़ ने खूब हूटिंग की। आपको बता दें कि चेन्नई में हुए ‘पुष्पा 2’ के प्री-रिलीज इवेंट में रश्मिका मंदाना के साथ अल्लू अर्जुन, श्रीलीला और कंपोजकर देवी श्री प्रसाद और फिल्म के प्रोड्यूसर भी मौजूद रहे थे।

रिलीज हुआ ‘पुष्पा 2’ का आइटम नंबर

गौरतलब है कि बीते दिन ही ‘पुष्पा 2’ का आइटम नंबर ‘किसिक’ रिलीज किया गया है। ये सबसे पहले मोशन पोस्टर के साथ जारी किया गया है। इसमें श्रीलीला ने परफॉर्म किया है। गाने में अल्लू अर्जुन ने उनका साथ दिया था, जिसमें झलक साफतौर से देखी जा सकती है। दोनों एक्टर्स के बीच कमाल की केमिस्ट्री देखने के लिए मिली थी। फिल्म का ये गाना यू्ट्यूब पर ट्रेंडिंग लिस्ट में हैं। इसे एक दिन में साढ़े चार मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल गए। श्रीलीला ने आइटम गर्ल बनकर फैंस के दिलों की धड़कन को बढ़ा दिया है।

टूट चुकी है रश्मिका की सगाई

पहली बार नहीं जब रश्मिका मंदाना अपने अफेयर की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। पहले भी वो एक बार निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रही हैं। उनकी सगाई टूट चुकी है। रश्मिका पहले ऋषभ शेट्टी से शादी करने वाली थीं और सगाई भी चुकी थी। वो उनसे 13 साल बड़े एक्टर हैं। लेकिन, बाद में बात शादी तक बढ़ती उससे पहले ही उनका रिश्ता खत्म हो गया। अगर ऋषभ शेट्टी की बात की जाए तो वो साउथ सिनेमा के जाने-माने एक्टर हैं। उन्हें ‘कांतारा’ जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।

रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘पुष्पा 2’ की रिलीज की बात की जाए तो इसे 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। वहीं, अगर विजय देवरकोंडा की फिल्मों की बात करें तो वो पुरी जगन्नाध के साथ दूसरी बार काम करते नजर आने वाले हैं। दोनों की जोड़ी ‘जेजीएम- जन गण मन’ के जरिए काम करते हुए दिखाई देने वाली है।

आपको बता दें कि अफेयर की चर्चा के बीच रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बीते दिन एक फोटो वायरल हुई थी, जिसमें दोनों को साथ में लंच करते हुए देखा गया था। इसके बाद उनकी डेटिंग की खबर को कंफर्म माना जाने लगा।