Sunita Baby: लॉकडाउन में हरियाणवी गानों के ज्यादातर फैंस सुनीता बेबी (Sunita Baby) का डांस भी देखना पसंद कर रहे हैं। ऐसे में आए दिन सुनीता बेबी का कोई न कोई गाना सोशल मीडिया पर सामने आता रहता है जिसे देख कर लोग एंजॉय कर रहे हैं और टाइम स्पेंड कर रहे हैं। हाल ही में एक और गाना सामने आया है- ‘डीजे पै जब नाचै बैरण।’ सुनीता बेबी इस गाने में काले रंग का लहंगा औऱ काले रंग की चोली पहने दिख रही हैं।
इस वीडियो में फैंस सुनीता बेबी की खूबसूरती की काफी तारीफें कर रहे हैं। वहीं सुनीता के डांस के तो वैसे ही इतने फैंस हैं। सुनीता बेबी अकसर सूट पहनकर डांस करती दिखती हैं। इस गाने के लिए उन्होंने लहंगा पहना ऐसे में इस पोशाक में देख फैंस काफी इंप्रेस नजर आए। एक यूजर ने कहा- ब्लैक में कयामत लग रही हो सुनीता। तो किसी ने कहा- बेहद खूबसूरत। सुनीता की तारीफ में एक यूजर ने कहा-तुम बलां की खूबसूरत हो।
इस गाने को गाया है गगन हरियाणवी ने। गाने में सुनीता बेबी और मुकेश छिल्लर हैं। गाने के राइटर मुकेश छिल्लर शाहपुर हैं। म्यूजिक एमजी ब्रोज का है। गाने को डायरेक्ट किया है पवन गिल ने। सुनीता का डांस करने का अंदाज लोगों को खूब भाता है। फैंस तो कहते हैं कि सुनीता हरियाणा की फेमस डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) से कम नहीं हैं। सपना चौधरी की भी कमाल की फैन फॉलोइंग है।
लोग अकसर कहते सुने जाते हैं कि सुनीता बेबी ने सपना चौधरी को देख कर ही डांस सीखा है। तो कोई कहता है-सुनीता सपना चौधरी की नकल उतारती हैं। जो भी हैं..सुनीता स्टेज पर जो भी परफॉर्म करती हैं उनके फैंस को बहुत पसंद आता है।
इससे पहले सुनीता बेबी का एक और गाना खूब फैंस के बीच पसंद किया गया था। सुनीता बेबी हरियाणवी गाने- ‘फेयर एंड लवली महंगी करदी’ (Fair& lovely) गाने पर डांस करती दिख रही थीं। सुनीता बेबी का डांस का यह वीडियो यूट्यूब पर खूब देखा जा रहा है। आप भी देखें:-
https://www.youtube.com/watch?v=RJ9YwY0nly8&feature=emb_title