Pulkit Samrat Kriti Kharbanda Wedding Card: सिनेमा जगत में एक के बाद एक सेलेब्स शादी के बंधन में बंध रहे हैं। बीते दिनों रकुल प्रीत और जैकी भगनानी ने शादी की। इसके बाद सुरभि चंद्रा ने बीते दिन ही सात फेरे लिए। इसी बीच अब चर्चा जोरों पर है कि बॉलीवुड का फेवरेट कपल पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा शादी करने वाले हैं। हाल ही में दोनों की रोका सेरेमनी हुई थी, जिसके बाद से वेडिंग को लेकर कपल हेडलाइन्स में बरकरार है। ऐसे में अब इनका वेडिंग कार्ड भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। साथ ही शादी के डेट का खुलासा हुआ है। हालांकि, अभी कपल की ओर से इसे लेकर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया है। फैंस इस कपल को दुल्हा-दुल्हन बने देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर सामने आए कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट की शादी के कार्ड की बात की जाए तो इसमें प्यार, म्यूजिक और सुंदर सा व्यू दिख रहा है। इसमें देख सकते हैं कपल चेयर पर साथ में बैठे हैं और म्यूजिक के साथ रोमांटिक माहौल बनाया हुआ है। इसे ऐसे बनाया गया है, जैसे कोई घर का सीन बनाया गया है और बालकनी से कपल समंदर के नजरे का लुत्फ उठा रहा है। इसमें कपल के पास उनके डॉग्स हैं। कार्ड पर लिखा है, ‘अपने लोगों ने साथ इसे सेलिब्रेट करने का इंतजार नहीं कर सकते। पुलकित और कृति को प्यार दें।’ इसके बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया।
इसके साथ ही इंटरनेट पर कुछ लोगों ने दावा किया कि ये पुलकित और कृति की ओर से अभी ऑफिशियल नहीं किया गया है और ना ही ऐसा कुछ कार्ड शेयर किया गया है। वहीं, कुछ लोगों ने कृति को अभी और भी काम करने की सलाह दी है। इसी तरह से लोग इस पर खूब रिएक्शन दे रहे हैं। रूमर्ड वेडिंग कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
5 साल डेटिंग के बाद किया शादी का फैसला!
आपको बता दें कि पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं। दोनों पिछले 5 सालों से एक-दूसरे के डेट कर रहे हैं। इनकी लव स्टोरी की बात की जाए तो दोनों के बीच नजदीकियां अनीस बाज्मी की फिल्म ‘पागलपंती’ के दौरान बढ़ी थी। यहीं से उन्होंने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। इनका प्यार 2019 में परवान चढ़ा था। इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान दोनों ने अपने रिश्ते की पुष्टि की थी।
इतना ही नहीं पुलकित सम्राट की कृति खरबंदा के साथ दूसरी शादी है। वो तलाकशुदा हैं। इससे पहले उन्होंने सलमान खान की मुंहबोली बहन श्वेता रोहिरा के साथ शादी की थी। हालांकि, इनका रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया था और वो एक साल में ही अलग हो गए थे।