पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा पिछले कुछ समय से अपनी शादी को लेकर चर्चा में थे। कपल की सगाई की खबर फरवरी, 2024 में आई थी। इसके बाद उनकी शादी की खबरों ने जोर पकड़ लिया था। ऐसे में अब फैंस का इंतजार खत्म हो चुका है। कृति और पुलकित 15 मार्च को शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने दिल्ली में ग्रैंड वेडिंग की। कपल ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर शादी का ऐलान किया। इसी के बाद ही अब कृति खरबंदा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि उनका ससुराल में ग्रैंड वेलकम होता है। ढोल-नगारों पर एक्ट्रेस पति के साथ जमकर नाच रही हैं।
पुलकित-कृति का सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जो शादी के बाद का है। वेडिंग के बाद कपल अपने घर पहुंचा है और वहां पर उनका स्वागत ढोल-नगाड़ों के साथ किया गया। वीडियो में दोनों ट्रेडिशनल लुक में नजर आए। नई-नवेली दुल्हन ने हाथों में चूड़ा पहने और मांग में सिंदूर लगाए साड़ी में नजर आईं। कृति के सास-ससुर ने पैसों से उनकी नजर भी उतारी। फिर एक्ट्रेस को झूमकर नाचते हुए पति के साथ देखा जा सकता है। इसमें उनकी जोड़ी बेहद ही प्यारी लग रही है और शादी की खुशी उनके चेहरे पर साफ झलक रही है।
खास थी पुलकित सम्राट की शेरवानी
आपको बता दें कि पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा का वेडिंग आउटफिट काफी चर्चा में रहा। एक्टर की शेरवानी पर गायत्री मंत्र बुना हुआ दिखाई दिया था। वहीं, कृति खरबंदा ने शादी के लिए पेस्टल पिंक लहंगे को चुना था। इसमें दोनों ही बेहद प्यारे लग रहे थे। फैंस को उनकी जोड़ी काफी पसंद आई थी।
गौरतलब है कि कृति और पुलकित एक-दूसरे के साथ लंबे समय से रिलेशनशिप में थे। शादी से पहले दोनों 4-5 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। जहां, कृति की ये पहली शादी है वहीं, पुलकित सम्राट की ये दूसरी शादी है। इससे पहले एक्टर ने सलमान खान की मुंह बोली बहन श्वेता रोहिरा के साथ शादी की थी। हालांकि, एक साल में ही इनका रिश्ता टूट गया था।