संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ की शूटिंग पूरी करने के बाद अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भावुक हो गयीं। लॉस एंजिलिस (जहां वह अपने धारावाहिक क्वांटिको में काम कर रही थीं) और मुंबई के बीच भागमभाग में शूटिंग पूरी कर रहीं 33 वर्षीय ‘मेरी कॉम’ स्टार ने संजय लीला भंसाली को अपने करियर में इस मील के पत्थर के लिए धन्यवाद दिया।

प्रियंका ने ट्वीट किया, ‘‘फिल्म पूरी हुई। बाजीराव मस्तानी मेरे जीवन में मील का पत्थर है। संजय सर एक सपना पूरा करने के लिए धन्यवाद। टीम को भी धन्यवाद। अपना एक हिस्सा पीछे छोड़ आयी हूं।’’

Watch Bajirao Mastani Trailer

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के अभिनय से सजी ‘‘बाजीराव मस्तानी’’ पेशवा बाजीराव और उनकी पहली पत्नी काशी बाई तथा फारस की राजकुमारी मस्तानी के जीवन पर आधारित एक पीरियड ड्रामा है। यह 18 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।