ऐसी खबर है कि क्वांटिको स्टार प्रियंका चोपड़ा कॉफी विद करण के सीजन 5 पर अकेली जा सकती हैं। पीसी इस समय अपने अमेरिकी शो क्वांटिको के दूसरे सीजन की शूटिंग में बिजी हैं। लेकिन दिसंबर में वो कुछ समय के लिए भारत आएंगी। एक्ट्रेस क्वांटिको के अपने हेक्टिक शेड्यूल से ब्रेक लेकर अपने एंडोर्समेंट के लिए भारत आने वाली हैं। लेकिन अब ऐसी खबर है कि वो करण के शो के लिए शूट भी करेंगी। डीएनए की रिपोर्ट के अनुसार अब इंटरनेशनल स्टार बन चुकीं प्रियंका शो में अकेले आएंगी। पिछले सीजन में वो दीपिका पादुकोण के साथ गई थीं, जोकि अब हॉलीवुड में उनकी राइवल हैं। क्वांटिको के अलावा प्रियंका अपनी फिल्म बेवॉच की रिलीज का इंतजार कर रही हैं जो अगले साल रिलीज होने वाली है। प्रियंका को करण के काउच पर अकेले देखने का अनुभव शानदार होगा।
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जल्द ही उनकी पहली हाॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ में नजर आएंगी। हालांकि अभी उनके पिछले प्रोजेक्ट ‘क्वांटिको-2’ के लिए काम पूरा होना बाकी है। क्वांकिटो-2 अमेरिकन टीवी सीरीज क्वांटिको का दूसरा भाग है जिसमें प्रियंका चोपड़ा एफबीआई एजेंट ऐलन पेरिश का किरदार निभा रही हैं। प्रियंका की को-स्टार जैज ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह अपनी बाकी की क्वांटिको टीम के साथ एफबीआई एजेंट की भूमिका में डांस कर रही हैं। वह क्लासिक सॉन्ग ला माकरेना पर प्रियंका चोपड़ा और जोहाना ब्रैडी के साथ डांस कर रही हैं।
उन्होंने कैप्शन में बताया है कि यह वीडियो पिछले साल शूटिंग के दौरान का है जब बीच में वक्त मिलने पर उन्होंने मस्ती करने का फैसला किया। मालूम हो कि प्रिंयका लंबे वक्त से कोई भी भारतीय प्रोजेक्ट नहीं ले रही हैं। आखिरी बार वह हिंदी फिल्म जय गंगाजल में नजर आई थीं। उनके भारतीय फैन्स को इसके बाद से उनकी कोई भी भारतीय फिल्म नहीं देखने को मिली है। विश्व स्तर पर भारत का नाम रोशन कर रहीं प्रियंका को इसी साल फोर्ब्स मैगजीन ने भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेस के तौर पर घोषित किया था। दूसरे नंबर पर बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का नाम था जो कि जल्द ही उनके डेब्यू हॉलीवुड प्रोजेक्ट xXx: Return of the Xander Cage में नजर आएंगी।

