Priyanka Chopra, Nick Jonas Wedding Wedding: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों ही सितारों ने 1 दिसंबर को क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से शादी की है। प्रियंका और निक आज यानि 2 दिसंबर को हिंदू रीति-रिवाजों से शादी की। प्रियंका ने अपने शादी के वेन्यू को जोधपुर स्थित उम्मेद भवन पैलेस को चुना। कहा जा रहा है कि देसी गर्ल और हॉलीवुड पॉप स्टार की शादी में हॉलीवुड के भी कई सितारे शामिल हुए हैं। इसके साथ ही कपल ने परिवार और कुछ करीबी मित्रों की उपस्थिति में सात फेर लिए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी के मंडप को भी खास तरीके से सजाया गया है।

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने संगीत और मेहंदी फंक्शन की तस्वीरों को इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। तस्वीरें सामने आने के बाद फैन्स शादी की तस्वीरों को देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। खबरें ऐसी भी हैं कि प्रियंका ने अपनी वेडिंग फोटोज के राइट्स को एक मैगजीन को बेचे हैं। जिसके चलते इस शाही शादी से मीडिया को दूर रखा गया है।

निक और प्रियंका की पहली बार मुलाकात साल 2017 में मेट गाला फंक्शन के दौरान हुई थी। जबकि दोनों के रिलेशनशिप में होने की चर्चा इसी साल जूल महीने शुरू हुई थी। निक और प्रियंका की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी जिसमें दोनों एक बोट पर बैठे हुए नजर आ रहे थे

Live Blog

Highlights

    15:11 (IST)02 Dec 2018
    निक का परिणीति ने किया स्वागत

    परिणीति चोपड़ा ने निक जोनस का चोपड़ा फैमिली में स्वागत किया है। परिणीति ने एक ट्वीट कर लिखा कि निक जीजू फैमिली में आपका स्वागत है।


    13:16 (IST)02 Dec 2018
    प्रियंका की सास ने दिया तोहफा

    प्रियंका चोपड़ा की सास डेनिस जोनस ने अपनी बहू को खास तोहफा दिया है। डेनिस जोनस ने प्रियंका इयररिंग्स गिफ्ट में दिए हैं जिनकी कीमत 55 लाख 46 हजार रुपए बताई जा रही है।

    12:33 (IST)02 Dec 2018
    घोड़ी में चढ़कर पहुंचेंगे निक

    Vogue मैगजीन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, निक जोनस  घोड़ी में चढ़कर अपने परिवार और दोस्तों के संग बारात लेकर प्रियंका से ब्याह करने के लिए वेन्यू तक पहुंचेंगे।

    12:15 (IST)02 Dec 2018
    प्रियंका-निक का कलर कॉम्बिनेशन

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिंदू रीति-रिवाजों से शादी में प्रियंका चोपड़ा ने लाल रंग का लहंगा पहना है। कहा जा रहा है कि निक ने भी प्रियंका के लहंगे से मैचिंग कलर ही पहना है।

    11:48 (IST)02 Dec 2018
    मेहमानों को दी गई गाइड बुक

    प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी में शामिल होने वाले मेहमानों को एक गाइड बुक भी दी गई है। इस किताब में उम्मेद भवन से जुड़ी जानकारी मौजूद है।

    11:37 (IST)02 Dec 2018
    उत्साहित हैं फैन्स

    प्रियंका चोपड़ा के फैन्स उनकी शादी को लेकर खासा उत्साहित हैं। सोशल मीडिया पर प्रियंका और निक को फैन्स बधाई दे रहे हैं।

    11:30 (IST)02 Dec 2018
    देखें डेकोरेशन

    प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के इस खास दिन के लिए उम्मेद भवन को रोशनी और फूलों के साथ सजा दिया गया है। पैलेस के अंदर भी खास तरीके से सजावट की गई है। सोशल मीडिया पर डेकोरेशन का वीडियो सामने आया है।

    11:24 (IST)02 Dec 2018
    मेहमानों का आगमन शुरू

    प्रियंका और निक की शादी में कई हॉलीवुड के सितारे भी शामिल हो रहे हैं। ऐसे में मेहमानों को शादी के वेन्यू तक लाने के लिए हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया जा रहा है। सभी मेहमानों को एयरपोर्ट से सीधे हेलीकॉप्टर के जरिए उम्मेद भवन पहुंचाया जा रहा है।

    11:22 (IST)02 Dec 2018
    मंडप का बैकग्राउंड


    प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी के लिए मंडप को खास तरीके सजाया गया है। इसके साथ ही मंडप की ऊंचाई करीब 40 फीट है। मंडप के बैकग्राउंड में मेहरानगढ़ का किला दिखाई पड़ता है।

    11:20 (IST)02 Dec 2018
    प्रियंका का लहंगा

    ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिंदू रीति-रिवाजों से शादी में प्रियंका चोपड़ा डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला का लहंगा पहन सकती है।