पिछले कुछ दिनों से प्रियंका चोपड़ा कई कारणों से सुर्खियों में हैं। निक जोनास के साथ रिलेशनशिप के अलावा वे सलमान खान की फिल्म को ऐन वक्त पर छोड़ने के चलते भी चर्चा में थीं। माना जा रहा था कि इस मल्टीस्टारर प्रोजेक्ट से हटने के चलते सलमान प्रियंका से काफी नाराज़ हुए थे। खबरें ये भी आईं थी कि सलमान इसके बाद कभी प्रियंका के साथ काम नहीं करेंगे। माना जा रहा था कि प्रियंका ने निक जोनास के साथ सगाई के चलते इस फिल्म को छोड़ा है लेकिन कुछ दिनों में ये साफ हो गया था कि प्रियंका ने एक हॉलीवुड फिल्म के लिए सलमान की फिल्म छोड़ी थी। सलमान और प्रियंका के बीच चल रहे तनाव को लेकर जब प्रियंका की मां मधु चोपड़ा से बात की गई तो उन्होंने सलमान और प्रियंका के बीच तनातनी की खबरों से इंकार किया था हालांकि सलमान ने साफ लफ्ज़ों में कहा भी था कि प्रियंका मुझसे नहीं बल्कि हॉलीवुड स्टार्स के साथ काम करना चाहती हैं।
सलमान और प्रियंका के बीच चल रहे इस अघोषित तनाव के बीच प्रियंका ने एक ट्वीट किया है। दरअसल प्रियंका ने आयुष शर्मा की पहली फिल्म के ट्रेलर लॉन्च को लेकर बधाई दी है। आयुष शर्मा सलमान खान के जीजा है और सलमान ही उन्हें लॉन्च भी कर रहे हैं। सलमान खान पिछले काफी समय से उन्हें प्रमोट कर रहे हैं ऐसे में प्रियंका का ये ट्वीट सलमान से सुलह की पहल के तौर पर भी देखा जा रहा है।
Welcome to the movies my friend @aaysharma… From the looks of this trailer, you’re gonna make quite the debut! All the best @Warina_Hussain and lots of love to the #Loveratri team https://t.co/jFS0sIdk8x
— PRIYANKA (@priyankachopra) August 9, 2018
गौरतलब है कि सलमान के बाद प्रियंका ने मशहूर डायरेक्टर संजय लीला भंसाली को भी झटका दिया था। फिल्म ‘भारत’ की तरह ही प्रियंका ने इस प्रोजेक्ट से भी किनारा कर लिया था। रिपोर्ट के मुताबिक, भंसाली इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्साहित थे और वे ये फिल्म प्रियंका के साथ ही बनाना चाहते थे। यही कारण है कि प्रियंका के इस फिल्म से अलग हो जाने के बाद संजय ने भी इस प्रोजेक्ट को ठंडे बस्ते में डाल दिया था। प्रियंका इस समय बॉलीवुड की एक फिल्म कर रही हैं। इस फिल्म में फरहान अख्तर और जायरा शेख भी मुख्य भूमिका में होंगे।